मलाइका अरोड़ा की कोजी डांस वीडियो वायरल, सोराब बेदी के संग मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा की कोजी डांस वीडियो वायरल, सोराब बेदी के संग मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा का सोराब बेदी के संग कोजी डांस वीडियो वायरल, वायरल पार्टी क्लिप में दोनों ने मस्ती करते हुए एंजॉय किया। फैंस देख रहे हैं थिरकते अंदाज और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और स्टाइल आइकॉन मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका को सोराब बेदी के संग मस्ती और कोजी डांस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह किसी पार्टी का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पार्टी मलाइका अरोड़ा के नए रेस्टोरेंट ‘स्वीनी’ में आयोजित सेलिब्रेशन इवेंट की है। वीडियो में मलाइका और सोराब पार्टी में डांस करते और एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Khabri Tak (@khabritakmedia)

सोराब बेदी ने भी इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों अपने दोस्तों के संग पोज़ देते और पार्टी का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सोराब ने मलाइका के नए रेस्टोरेंट के लिए उन्हें बधाई दी, जिस पर मलाइका ने भी सोशल मीडिया पर थैंक्यू लिखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sorab Bedi ♠️ (@sorabbedi)

इस वायरल वीडियो के कारण मलाइका अरोड़ा फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। इससे पहले उनकी एक रोम रोमांटिक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के संग नजर आई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह तस्वीर वैलेंटाइन डे ट्रिप की थी और दोनों को रोम के पॉपुलर ट्रेवी फाउंटेन पर देखा गया था। इसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएँ तेज हो गई थीं।

also read: अनुपमा में गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर ने खुद बताया स्टोरी पर निर्भर है फैसला

मलाइका अरोड़ा ने पहले अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका ने अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट किया था, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।

फैंस को मलाइका अरोड़ा की पार्टी और कोजी डांस वीडियो काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Related posts

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

जनाई भोसले ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट: दादी आशा भोसले को याद कर किया भावुक संदेश, शेयर किया पुराना वीडियो