LPG Cylinder Rate Today: 13 मई को LPG सिलेंडर के दाम स्थिर रहे, जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा बना हुआ है। जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गैस रेट।
LPG Cylinder Rate Today: देशभर में आज यानी 13 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें पहले बढ़ोतरी के बाद उच्च स्तर पर बनी हुई हैं।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपये का बदलाव किया था। इसके बाद से रेट में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
वर्तमान में प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 939 रुपये
मुंबई: 912.5 रुपये
चेन्नई: 928.5 रुपये
बेंगलुरु: 915.5 रुपये
कोलकाता: 939 रुपये
पटना: 1002.5 रुपये
also read: Gold Silver Rate Today 13 May: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से…
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल
19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, जो होटल और व्यवसायिक उपयोग में आता है, उसकी कीमतें बढ़ोतरी के बाद ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
दिल्ली: 3071.5 रुपये
मुंबई: 3024 रुपये
चेन्नई: 3237 रुपये
बेंगलुरु: 3152 रुपये
कोलकाता: 3202.5 रुपये
पटना: 3347 रुपये
हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने छोटे कारोबारियों और रेस्टोरेंट सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है।
छोटे सिलेंडर और अन्य कैटेगरी
5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत लगभग 400 रुपये से शुरू होती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में 5 किलो FTL सिलेंडर की कीमत 810 रुपये से ऊपर पहुंच गई है।
PNG की कीमतों में भी अंतर
पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतें शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं:
दिल्ली: 47.9 प्रति SCM
मुंबई: 50 प्रति SCM
चेन्नई: 50 प्रति SCM
कोलकाता: 50 प्रति SCM
बेंगलुरु: 52 प्रति SCM
हैदराबाद: 51 प्रति SCM