Urine पर काबू न रहना एक गंभीर समस्या हो सकती है, जिससे सार्वजनिक जगहों पर शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। आमतौर पर यह बढ़ती उम्र के साथ जुड़ी हुई समस्या मानी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह उम्र से पहले भी कई कारणों से हो सकती है।
Urine पर नियंत्रण की समस्या आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ देखी जाती है, लेकिन कुछ चिकित्सीय स्थितियों के चलते यह किसी भी उम्र में हो सकती है। खासतौर पर बच्चों में यह समस्या नींद के दौरान ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आपको भी अक्सर इस तरह की दिक्कत होती है, तो सतर्क हो जाना जरूरी है। कभी-कभी ज्यादा प्रेशर पड़ने पर यह स्थिति बन सकती है, लेकिन अगर यह नियमित रूप से हो रहा है, तो इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं।
Urine पर नियंत्रण न रहना कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, या यह किसी बीमारी की शुरुआत भी हो सकती है। ऐसे में इस समस्या को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। यह स्थिति आपको सामाजिक तौर पर असहज कर सकती है, खासतौर पर सार्वजनिक स्थलों पर। डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी यह समस्या आम है। यह कोई बीमारी है या किसी बीमारी की पहली चेतावनी — इस बारे में सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. जीवन अधिकारी विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
Urine पर नियंत्रण न रहना हो सकता है किसी गंभीर बीमारी का संकेत
बार-बार यूरिन पर कंट्रोल न रहना कई गंभीर बीमारियों की शुरुआती निशानी हो सकती है। इसमें मूत्राशय की सूजन (सिस्टिटिस), यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) और यहां तक कि ब्लैडर कैंसर जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा यह समस्या पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों के कमजोर होने, मानसिक तनाव और कुछ मेडिकल कंडीशनों जैसे डायबिटीज, पार्किंसन रोग, मल्टीपल स्क्लेरोसिस (एमएस), स्ट्रोक या किसी सर्जरी के बाद भी देखने को मिल सकती है।
इस समस्या से कैसे बचें
अगर आपको यूरिन पर नियंत्रण न रखने की परेशानी हो रही है, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें। विशेषज्ञ जांच कर समस्या की जड़ तक पहुंचेंगे और उसी के अनुसार इलाज शुरू करेंगे।
Urine रुकना या उस पर काबू न रहना, दोनों ही स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कीगल एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मूत्राशय को सही तरीके से खाली करने में मदद मिलती है, जिससे यूरिन पर नियंत्रण बनाए रखने में सहायता मिल सकती है।