विधान सभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने किया मथुरादास माथुर पोलो कप पोस्टर का विमोचन

विधान सभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने किया मथुरादास माथुर पोलो कप पोस्टर का विमोचन

Vasudev Devnani:-

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने विधान सभा में मथुरादास माथुर पोलो कप पोस्टर का विमोचन किया।
यह पोलो मैच 26 अक्टूबर को राजधानी के राजस्थान पोलो क्लब में आयोजित होगा। पोस्टर विमोचन करते हुए श्री देवनानी ने पोलो कप के लिए आयोजकों को बधाई दी।
इस मौके पर प्रदेश के पहले वित्त मंत्री रहे मथुरादास माथुर से जुड़ी यादें भी ताजा हुई। स्वर्गीय मथुरादास माथुर के पोते और पोलो कप के आयोजक श्री विशाल माथुर ने बताया कि उन्होंने 2020 में अपने दिवंगत दादाजी की स्मृति में पोलो कप की शुरूआत की थी। इसका यह पांचवां सीजन जयपुर में होने जा रहा है।
इसमें श्री सुधीर कासलीवाल की ओर से एक फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
Source: https://dipr.rajasthan.gov.in/

Related posts

पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत प्रदर्शनी का निरीक्षण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा

कुरुक्षेत्र में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैनी, बोले– “सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक”

पंजाब खेल विकास: गांव-गांव आधुनिक खेल मैदानों से उभर रही नई प्रतिभाएं, युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास