श्रम दिवस 2026: डॉ. बलबीर सिंह ने मजदूरों को दी बधाई, मान सरकार के विशेष विधानसभा सत्र को बताया ऐतिहासिक, विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल।
श्रम दिवस 2026: श्रम दिवस के मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी श्रमिकों और मेहनतकश वर्ग को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खासतौर पर पटियाला के ग्रामीण इलाकों से विधानसभा सत्र में पहुंचे किरती साथियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ @AAPbalbir ਨੇ ਸਭ ਨੂੰ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ !!
ਪਟਿਆਲਾ ਦਿਹਾਤੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਕਿਰਤੀ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ
ਕਿਹਾ, ਅੱਜ ਮਜ਼ਦੂਰ ਵਰਗ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਦਿਨ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਬਾਰੇ ਚਰਚਾ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ… pic.twitter.com/JSNgML1PW3
— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 1, 2026
मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा के लिए ऐतिहासिक कदम
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आज का दिन श्रमिक वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि मान सरकार ने पहली बार उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे मजदूरों की आवाज को मजबूती मिलेगी।
also read: पंजाब कैबिनेट बैठक: फॉरेंसिक लैब में रोजगार के अवसर…
विपक्ष पर साधा निशाना
अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जहां एक ओर सरकार मजदूरों के हितों पर गंभीरता से चर्चा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष उनके मुद्दों पर बात करने के बजाय मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी और अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।