Monday, September 21, 2026

श्रम दिवस 2026: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले – मजदूरों के लिए ऐतिहासिक है विधानसभा का विशेष सत्र

by Neha
श्रम दिवस 2026: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले - मजदूरों के लिए ऐतिहासिक है विधानसभा का विशेष सत्र

श्रम दिवस 2026: डॉ. बलबीर सिंह ने मजदूरों को दी बधाई, मान सरकार के विशेष विधानसभा सत्र को बताया ऐतिहासिक, विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल।

श्रम दिवस 2026: श्रम दिवस के मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी श्रमिकों और मेहनतकश वर्ग को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खासतौर पर पटियाला के ग्रामीण इलाकों से विधानसभा सत्र में पहुंचे किरती साथियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा के लिए ऐतिहासिक कदम

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आज का दिन श्रमिक वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि मान सरकार ने पहली बार उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे मजदूरों की आवाज को मजबूती मिलेगी।

also read: पंजाब कैबिनेट बैठक: फॉरेंसिक लैब में रोजगार के अवसर…

विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जहां एक ओर सरकार मजदूरों के हितों पर गंभीरता से चर्चा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष उनके मुद्दों पर बात करने के बजाय मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी और अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

You may also like

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’