KSBKBT 2: एक बार फिर लौट रहा है ये शो आपके आंगन की रौनक बनने।

KSBKBT 2: एक बार फिर लौट रहा है ये शो आपके आंगन की रौनक बनने।

KSBKBT 2 : टीवी की दुनिया का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब नए अवतार में एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। एकता कपूर का यह सुपरहिट सीरियल, जिसने सालों तक दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, अब सीजन 2 के साथ 29 जुलाई से स्टार प्लस पर फिर दस्तक देने जा रहा है। शो का नया प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फिर से नजर आएंगी तुलसी – नए अंदाज़ में

KSBKBT 2 : लेटेस्ट प्रोमो में स्मृति ईरानी अपने चर्चित किरदार तुलसी के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस बार तुलसी का लुक और अंदाज़ पहले से और भी परिपक्व और भावुक है। वीडियो में तुलसी कहती हैं कि “कभी-कभी अपने वो नहीं होते जो तस्वीरों में हमारे साथ होते हैं, बल्कि अपने वो होते हैं जो मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहते हैं।”
वो शांति निकेतन की यादें ताजा करती हैं, जहां एक ही घर में रहते हुए भी रिश्तों में दूरियां थीं। तुलसी आगे कहती हैं कि एक मां, बहू और पत्नी के रूप में उसने हमेशा यह समझा कि उसूलों और प्रेम के साथ ही परिवार जुड़ा रहता है।

वो यह भी कहती हैं कि आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में संस्कारों का महत्व और बढ़ गया है। समय भले बदल गया हो, चुनौतियां नई हों, लेकिन मूल्य और रिश्तों की गरिमा आज भी पहले जैसी है। प्रोमो के अंत में तुलसी कहती हैं – “फिर से आ रही हूं, आपके आंगन में खिलने।”

शो में फिर दिखेंगे ये जाने-पहचाने चेहरे

इस बार के नए सीजन में कई पुराने और दर्शकों के पसंदीदा कलाकार भी लौटने वाले हैं। इनमें हितेन तेजवानी, शक्ति आनंद, अमर उपाध्याय और मौनी रॉय जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं। दर्शकों को इन परिचित चेहरों को फिर से उसी माहौल में देखना, एक यादगार अनुभव देने वाला है।

कब और कहां देखें?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का प्रसारण 29 जुलाई से स्टार प्लस पर शुरू होगा। एक लंबे इंतजार के बाद अब शो के चाहने वालों को फिर से वो पुराना पारिवारिक जुड़ाव, भावनाएं और तुलसी की सीख देखने को मिलेगी – बिल्कुल नए दौर और नए अंदाज़ में।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब