Kritika-Gaurav Wedding: टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस लंबे समय से इस कपल की वेडिंग डेट और सेरेमनी डिटेल्स जानने के लिए उत्साहित थे। अब उनकी शादी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है।
कब और कहां होगी शादी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कृतिका और गौरव 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। यह कार्यक्रम बेहद इंटीमेट होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।
इसके बाद 12 मार्च को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा जाएगा। इस फंक्शन में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत से जुड़े कई खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह समारोह कपल की पर्सनैलिटी की तरह एलीगेंट और क्लासी होगा, लेकिन शाम को इसे बॉलीवुड-स्टाइल सेलिब्रेशन का रूप दिया जाएगा।
also read: The 50 Exclusive: बेबिका धुर्वे ने खोला द 50 का असली सच,…
दिसंबर में किया था रिश्ता ऑफिशियल
पिछले साल दिसंबर में कृतिका कामरा ने सोशल मीडिया पर गौरव कपूर के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्होंने एक खास कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर की थी, जिसने दोनों के रिश्ते की पुष्टि कर दी थी।
गौरव कपूर अपने लोकप्रिय शो ‘Breakfast With Champions’ के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वे क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हैं।
View this post on Instagram
गौरव कपूर की पर्सनल लाइफ
गौरव कपूर की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री किरत भट्टल से हुई थी। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2021 में अलग होने का फैसला किया था।
कृतिका कामरा का करियर
कृतिका ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई। वह ‘Tandav’, ‘Kaun Banegi Shikharwati’, ‘Hush Hush’, ‘Bambai Meri Jaan’ जैसी चर्चित सीरीज का हिस्सा रही हैं। फिल्मों की बात करें तो वह ‘Mitron’ (2018) और ‘Bheed’ (2023) में भी नजर आ चुकी हैं।
फिलहाल दोनों अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरी कर शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जैसे-जैसे वेडिंग डेट नजदीक आ रही है, फैंस की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।