कृति सेनन ने अबू धाबी में UFC फाइट नाइट का मज़ा लिया, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग दिखी मस्ती

by Neha
कृति सेनन ने अबू धाबी में UFC फाइट नाइट का मज़ा लिया, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग दिखी मस्ती

कृति सेनन ने अबू धाबी में UFC 321 फाइट नाइट का मज़ा लिया, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और वरुण धवन संग कैजुअल अंदाज में दिखीं। जानें उनकी पर्सनल लाइफ और वर्कफ्रंट अपडेट।

एक्ट्रेस कृति सेनन की पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में कृति सेनन अबू धाबी में UFC 321 फाइट नाइट के दौरान अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आईं। इस हाई-ऑक्टेन इवेंट की तस्वीरें कृति ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चाएं एक बार फिर बढ़ गई हैं।

कृति सेनन का फाइट नाइट पोस्ट

कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फाइट नाइट की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में कृति सेनन बीच में बैठी हैं, जबकि उनके दोनों ओर कबीर और वरुण नजर आ रहे हैं। तीनों का कूल और कैजुअल लुक फैंस को खूब भाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

कृति ने कैमो जैकेट और बैगी डेनिम्स पहनी थी, जबकि कबीर ने व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर मॉव जैकेट कैरी किया। वरुण धवन ने वाइन रेड जैकेट और ब्लैक पैंट्स में स्टाइल दिखाया। एक फोटो में कृति और कबीर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए, जिससे डेटिंग अफवाहें और भी तेज हो गईं। कृति ने कैप्शन में लिखा: “फाइट नाइट एनर्जी इन अबू धाबी! इन दोनों के साथ UFC 321 का पागलपन देखने का मज़ा आया!” कृति की बहन नूपुर सेनन ने कमेंट किया, “माय क्यूटीज़!”, जिसे फैंस ने नोटिस किया और चर्चा और बढ़ गई।

also read: आर्थिक तंगी से जूझ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल,…

दिवाली पर भी साथ नजर आए थे कृति और कबीर

कुछ दिन पहले ही कृति सेनन और कबीर बहिया ने दिवाली सेलिब्रेशन साथ मनाई थी। यह सेलिब्रेशन कृति के घर पर हुआ, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। वायरल तस्वीरों में कबीर को कृति के परिवार के साथ उत्सव का मज़ा लेते देखा गया। इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते को लेकर फैंस में उत्सुकता और बढ़ा दी।

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी, जो 28 नवंबर को रिलीज़ होगी। इसके अलावा उनके पास ‘कॉकटेल 2’ भी है, जिसमें वे रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान