कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी का नाम किया रिवील – जानिए उनकी प्यारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा के बारे में सब कुछ।
बॉलीवुड के चमकते सितारे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल माता-पिता बने हैं। हाल ही में इस जोड़ी ने अपनी बेटी के जन्म की खुशी फैंस के साथ साझा की और साथ ही उसका खूबसूरत नाम भी बताया।
फैंस, जो बेसब्री से नन्ही परी की झलक देखने का इंतजार कर रहे थे, अब बहुत खुश हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके नए परिवार के इस खास लम्हे की झलक मिलती है।
View this post on Instagram
पोस्ट में कियारा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों अपने बेबी के छोटे-छोटे पैर पकड़े हुए हैं। खास बात यह है कि बेबी वही प्यारे सॉक्स पहन रही है, जो कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के समय दिखाए थे।
also read: हेमा मालिनी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट के बाद इमोशनल, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
तस्वीर के साथ कियारा ने लिखा: “हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी – सरायाह मल्होत्रा।” इस प्यारी घोषणा ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है। कियारा और सिद्धार्थ की इस खुशीभरी घड़ी ने सबको उनका परिवार और भी खास नजर आया है।