टीवी का लोकप्रिय स्टंट-आधारित रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 15 एक बार फिर सुर्खियों में है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का नया सीजन जून में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। शो को लेकर अभी तक आधिकारिक कंटेस्टेंट्स लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।
पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी की चर्चा तेज
रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार शो में कुछ पुराने और लोकप्रिय चेहरे दोबारा नजर आ सकते हैं। इनमें Rubina Dilaik, Jasmin Bhasin, Bharti Singh, Aly Goni, Hina Khan, Karan Wahi और Nia Sharma के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
इन सभी सेलेब्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘K’ साइन बनाकर तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये सभी कंटेस्टेंट्स इस सीजन में फिर से स्टंट करते नजर आ सकते हैं।
पहले भी शो का हिस्सा रह चुके हैं ये सेलेब्स
इनमें से कई स्टार्स पहले भी Khatron Ke Khiladi के अलग-अलग सीजन में हिस्सा ले चुके हैं। Nia Sharma, Jasmin Bhasin और Karan Wahi जैसे कलाकार पहले भी अपने स्टंट्स और परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं। वहीं Hina Khan और Rubina Dilaik ने भी शो में दमदार प्रदर्शन किया था।
also read: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती और भाई को 6 साल…
नए नाम भी चर्चा में
पुराने चेहरों के साथ-साथ इस बार कई नए और चर्चित सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया अटकलों के अनुसार Karan Kundrra, Manisha Rani, Ankit Gupta, Gaurav Khanna, Isha Malviya और Harsh Gujral जैसे नाम संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं इसके अलावा Chum Darang, Pranali Rathod, Dhanashree Verma, Samarth Jurel और Digvijay Rathee जैसे नाम भी चर्चा में बने हुए हैं।
फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही इन पोस्ट्स और कयासों ने Khatron Ke Khiladi 15 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फैंस अब बेसब्री से शो के ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।