आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल बरी, मोहिंदर भगत ने बताया सच्चाई और लोकतंत्र की जीत

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल बरी, मोहिंदर भगत ने बताया सच्चाई और लोकतंत्र की जीत

पंजाब कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की बरी सच्चाई और लोकतंत्र की जीत है, जिसने न्यायपालिका पर जनता का विश्वास मजबूत किया।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आबकारी नीति मामले में माननीय अदालत के हालिया फैसले को सच्चाई और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, तथा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों को बरी किए जाने से उन पर लगाए गए आरोप निराधार और बेबुनियाद साबित हुए हैं।

also read: पंजाब: शराब घोटाले केस में अदालत ने केजरीवाल को बरी किया,…

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने न्यायपालिका के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत किया है तथा यह सिद्ध किया है कि अंततः सत्य और न्याय की ही विजय होती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई नेतृत्व की छवि को धूमिल करने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सच्चाई सामने आ गई।

श्री अरविंद केजरीवाल को एक प्रतिबद्ध और दूरदर्शी नेता बताते हुए श्री भगत ने कहा कि राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद वे पारदर्शी शासन और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का यह निर्णय देश में लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करेगा तथा सत्य और न्याय के महत्व को उजागर करेगा।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप