Sunday, August 23, 2026

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में हिंदुओं की स्थिति पर दिया बड़ा बयान

by Neha
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में हिंदुओं की स्थिति पर दिया बड़ा बयान

30 साल पहले गुजरात में हिंदुओं की जो स्थिति थी, उससे आज गुजरात में हिंदुओं की स्थिति अधिक बदतर है : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने आज एक अत्यंत गंभीर मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा 30 वर्षों से गुजरात में राज कर रही है लेकिन इन 30 वर्षों में भाजपा ने सबसे ज्यादा धोखा हिंदू लोगों को दिया है। भाजपा ने जितना धोखा हिंदुओं को दिया है उतना धोखा आज तक इतिहास में किसी ने नहीं दिया। हिंदुओं ने भाजपा को प्यार देने में, विश्वास देने में और वोट देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। लेकिन हिंदुओं को बदले में क्या मिला? 30 वर्षों में इन लोगों ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया और धोखा दिया। 30 साल पहले गुजरात में हिंदुओं की जो स्थिति थी उससे आज हिंदुओं की स्थिति और बदतर हो गई है। हिंदू आज गुजरात में सेकंड क्लास सिटिजन की स्थिति में जीने को मजबूर हैं।

also read: अरविंद केजरीवाल: नर्मदा में तीसरी पार्टी की सरकार बनाकर…

आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, कई हिंदू ऐसे हैं जिन्होंने जीवन में बहुत पैसा कमाया लेकिन उन्हें इज्जत नहीं मिली, आज भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता भी जाकर अमीर से अमीर और बड़े हिंदू को धमकी देकर आता है। गुजरात में पैसा कमाने के बाद भी आज हिंदू डर और अपमान की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। हिंदुओं के बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं, अगर आज किसी की तरक्की हुई है तो सिर्फ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरक्की हुई है। भाजपा के छोटे कॉर्पोरेटरों की भी बड़ी गाड़ियां आ जाती हैं और महल जैसे बंगले बन जाते हैं, और हिंदुओं के बच्चे बेरोजगार हैं, उन्हें शिक्षा भी नहीं मिल रही और हिंदुओं के बच्चों को पकड़-पकड़कर जेल में डाला जाता है, उन्हें लाठियां मारी जाती हैं। गुजरात में हिंदुओं को क्या मिला? सिर्फ अपमान, जेल, डंडों के अलावा कुछ नहीं मिला। हिंदुओं को अपना गुलाम बनाकर रखा गया है। आम आदमी पार्टी हिंदुओं को उनकी इज्जत वापस दिलाएगी और उनका मान-सम्मान वापस दिलाएगी।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा