Sunday, August 23, 2026

ओमान तट पर 3 भारतीयों की मौत के मामले में केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, ट्रंप की तारीफ को लेकर उठाए सवाल

by Neha
ओमान तट पर 3 भारतीयों की मौत के मामले में केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, ट्रंप की तारीफ को लेकर उठाए सवाल

ओमान तट पर 3 भारतीय नाविकों की मौत के मामले में अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्रंप की तारीफ को लेकर सरकार की आलोचना की।

ओमान तट के पास अमेरिकी सैन्य हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तीन निर्दोष भारतीयों की जान गई, तब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करने में व्यस्त थे।

also read: अरविंद केजरीवाल ने गोवा सरकार पर साधा निशाना, कारापुर…

सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी पर आरोप

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई, लेकिन इसके बावजूद पीएम मोदी ने अपनी मुलाकात के दौरान उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि एक मजबूत प्रधानमंत्री को अपने देश के नागरिकों के लिए खड़ा होना चाहिए और इस घटना पर अमेरिकी प्रशासन से जवाब मांगना चाहिए था।

होर्मुज स्ट्रेट के पास हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार, यह घटना ओमान तट के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के निकट हुई, जहां पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर हमला किया गया था। इस हमले में मुख्य अभियंता पटनाला सुरेश, डेक कैडेट आदित्य शर्मा और इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई थी।

हमले के बाद तीनों भारतीय नाविक लापता बताए गए थे, जिनके शव बाद में बरामद किए गए। इस घटना में कुल 21 चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए थे।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतकों में शामिल विशाखापत्तनम निवासी पटनाला सुरेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, उन्हें पहले सूचना मिली थी कि जहाज पर ड्रोन हमला हुआ है और उनके पति लापता हैं, जिसके बाद बाद में मौत की पुष्टि हुई।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा