Sunday, May 10, 2026

KBC 17: उत्तराखंड के आदित्य कुमार बने करोड़पति, 1 करोड़ रुपए जीतने वाला जवाब दिया सही।

by editor
KBC 17: उत्तराखंड के आदित्य कुमार बने करोड़पति, 1 करोड़ रुपए जीतने वाला जवाब दिया सही।

KBC 17 के आठवें एपिसोड में उत्तराखंड के सीआईएसएफ जवान आदित्य कुमार ने 1 करोड़ रुपये जीतकर शो के पहले करोड़पति बनने का गौरव हासिल किया। आदित्य ने 25 लाख से आगे बढ़ते हुए सूझबूझ और आत्मविश्वास के दम पर करोड़ों तक का सफर तय किया और 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए।

KBC 17 : 1 करोड़ रुपये के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने उनसे विज्ञान से जुड़ा प्रश्न पूछा। आदित्य ने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और जोखिम उठाते हुए सीबोर्गियम को सही उत्तर चुना। उनके जवाब देते ही बिग बी ने खुशी जताते हुए उन्हें करोड़पति घोषित किया।

आदित्य ने शो में बताया कि उनका सपना एनएसजी में शामिल होना है, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन बेहद प्रभावित हुए। हालांकि 7 करोड़ रुपये के सवाल पर उन्होंने जोखिम न लेते हुए खेल छोड़ दिया और 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि के साथ बाहर हो गए। शो में उनकी शानदार जीत पर उन्हें एक ब्रेज़ा कार भी उपहार में दी गई।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट