तीसरी बार फायरिंग कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर, गैंगस्टरों की धमकी के बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई

by Neha
तीसरी बार फायरिंग कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर, गैंगस्टरों की धमकी के बाद मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीसरी बार फायरिंग हुई, गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी। धमकी के बाद मुंबई स्थित घर की सुरक्षा बढ़ाई गई।

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर तीसरी बार फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लो ने ली है। इस हमले के बाद कपिल शर्मा के मुंबई स्थित घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

फायरिंग की जिम्मेदारी ली गैंगस्टरों ने

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों गैंगस्टरों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि, “हमारा आम जनता से कोई बैर नहीं है, लेकिन जो हमारे साथ काम करवा कर पैसे नहीं देते, उन्हें अंजाम भुगतना होगा।” इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों को भी धमकी दी गई है जो उनके धर्म के खिलाफ बोलते हैं।

धमकी: “मुंबई में अगली कार्रवाई की जाएगी”

रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में हमलावरों की तरफ से कहा गया, “हमने टारगेट को पहले फोन किया था, उसने बात नहीं मानी, इसलिए हमें यह कदम उठाना पड़ा। अगर अब भी हमारी चेतावनी नजरअंदाज की गई, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।”

also read: सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी अफवाहों के बीच पति जहीर…

पहले भी हो चुकी हैं दो फायरिंग घटनाएं

  • पहली फायरिंग: 10 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसमें कैफे की खिड़की पर 10 गोलियों के निशान मिले।

  • दूसरी फायरिंग: 8 अगस्त 2025 को, जब लगभग 25 राउंड गोलियां चलाई गईं।

इन घटनाओं में हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण अब सुरक्षा एजेंसियां और कपिल शर्मा की टीम अलर्ट मोड पर हैं।

कपिल शर्मा के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

तीसरी फायरिंग के बाद मुंबई स्थित कपिल शर्मा के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और गैंगस्टर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!