Tuesday, July 28, 2026

Mirzapur 4 को लेकर कालीन भैया का नया अपडेट हुआ वायरल, बोले ,अगला सीजन आने वाला है जल्द…

by editor
Mirzapur 4 को लेकर कालीन भैया का नया अपडेट हुआ वायरल, बोले ,अगला सीजन आने वाला है जल्द…

भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ ‘Mirzapur ’ ने क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के दिलों में खास जगह बना ली है। तीन सफल सीज़न के बाद अब दर्शकों को इसके चौथे पार्ट और Mirzapur फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी ने सीरीज़ और फिल्म दोनों को लेकर एक ताज़ा अपडेट दिया है।

Mirzapur जल्द ही बड़े पर्दे पर
‘Mirzapur ’ के तीनों सीज़न ओटीटी पर सुपरहिट रहे और अब यह फ्रेंचाइज़ी बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली है। पिछले साल जब ‘मिर्जापुर द फिल्म’ की घोषणा हुई थी, तो फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। फरहान अख्तर ने अक्टूबर 2024 में एक टीज़र शेयर कर संकेत दिया था कि मिर्जापुर अब सिर्फ सीरीज़ नहीं, बल्कि एक फिल्म के रूप में भी धमाल मचाएगी।

कालीन भैया ने दी सीज़न 4 की जानकारी
इसकी शूटिंग अगले एक महीने में शुरू हो सकती है। पंकज बोले, “मैं हाल ही में लखनऊ में था, फैमिली के साथ वक्त बिता रहा था, लेकिन सुना है कि शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली है।” उन्होंने आगे कहा कि “Mirzapur का अगला सीज़न अगले साल आएगा।”

Mirzapur 3 को भी मिला शानदार रिस्पॉन्स
‘मिर्जापुर 3’ का प्रीमियर 5 जुलाई 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ था और इसमें एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुगल, विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

अब जबकि फिल्म और चौथा सीज़न दोनों एक साथ पाइपलाइन में हैं, तो मिर्जापुर के चाहने वालों के लिए डबल धमाका तय है। कालीन भैया की वापसी एक बार फिर भौकाल मचाने वाली है!

You may also like

‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा