सीएम योगी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, कहा – भगवान राम के लिए सत्ता कुर्बान करने में नहीं किया संकोच।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में सुशासन और राष्ट्रवादी मिशन के प्रतीक थे।
सीएम योगी ने याद दिलाया कि जब 1991 में कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली, उस समय राज्य में अराजकता और कुशासन का माहौल था। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों, गरीबों और युवाओं तक नहीं पहुँच पा रहा था। वहीं, हिंदू समाज 500 साल की गुलामी से मुक्त होने के लिए आशा और उत्सुकता से भरा हुआ था।
राम जन्मभूमि आंदोलन और कल्याण सिंह का त्याग
सीएम योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के चरम पर, कल्याण सिंह ने राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने अराध्य भगवान राम के लिए सत्ता तक कुर्बान करने में जरा भी संकोच नहीं किया। उन्होंने राज्य में सुशासन स्थापित करने और विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
also read: सीएम योगी ने यूपीवासियों को साइबर अपराध से किया सावधान,…
उत्तर प्रदेश के विकास और कल्याण सिंह की सेवाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह का कार्यकाल हमेशा सदाचार, विकास और राष्ट्रभक्ति के लिए याद किया जाएगा। वे अपने जीवन में विधायक, मुख्यमंत्री, सांसद और राज्यपाल के रूप में उत्तर प्रदेश और भारत की सेवा करते रहे।
सीएम योगी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “असंख्य रामभक्तों के हृदय में विश्वास का दीप प्रज्वलित करने वाले श्री राम मंदिर आंदोलन के अडिग सेनानी, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके त्याग, निष्ठा और समर्पण ने उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। उनका जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।”