जिया शंकर की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट, कहा- किसी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा नहीं

by Neha
जिया शंकर की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट, कहा- किसी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा नहीं

जिया शंकर की टीम ने मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर के बाद बयान जारी किया, कहा- एक्ट्रेस किसी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

टीवी और वेब की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर हाल ही में सुर्खियों में रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मिस्ट्री मैन के साथ किस करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिससे अफवाहें और चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस पर जिया की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि एक्ट्रेस किसी पब्लिसिटी स्टंट या मनगढ़ंत कहानियों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

अफवाहों को रोकने के लिए बयान

जिया की टीम के स्टेटमेंट में कहा गया, “एक्ट्रेस का उद्देश्य केवल अफवाहों और ट्रोल्स को रोकना है, न कि बेवजह बहस खड़ी करना। जिया ने अपने करियर में हमेशा अपने काम और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। वे किसी विवाद या पब्लिसिटी के लिए सुर्खियों में नहीं रहना चाहतीं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jiyaa Shankar (@jiyaashankarofficial)

बयान में आगे कहा गया कि जिया संतुष्ट, आत्मविश्वासी हैं और उन्हें अपने फैंस से मिलने वाले प्यार के लिए आभार है। उनका फोकस केवल उन बातों पर है, जो उनके मूल्यों और पेशेवर जीवन के अनुरूप हों। टीम ने सभी से अपील की कि बातचीत सम्मानजनक और सकारात्मक रहे, और अटकलों के बजाय काम पर ध्यान दिया जाए।

also read: माही विज ने जय संग तस्वीर शेयर कर मीडिया पर साधा निशाना,…

जिया शंकर का करियर

जिया ने टीवी शोज़ के साथ-साथ फिल्में और वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 में तेलुगु फिल्म ‘एंथा अंदंगा उन्नावे’ से की थी। इसके बाद 2017 में तमिल फिल्म ‘कनवु वरियम’ में कदम रखा। अपने काम के दम पर जिया ने इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और सम्मानजनक पहचान बनाई है।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप