IPL 2025 सीजन के दौरान Jio Unlimited Offer के तहत 50 दिन तक मुफ्त जियो फाइबर/एयरफाइबर सर्विस का लाभ दिया जा रहा है। चलिए आज हम बताते हैं कि आप कैसे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस ऑफर का लाभ उठाने का आज आखिरी मौका है।
IPL 2025 शुरू होने से पहले, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने करोड़ों यूजर्स के लिए Jio Unlimited Offer पेश किया था। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को शानदार लाभ मिल रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मुकेश अंबानी की कंपनी से आपको 50 दिन की फ्री सर्विस का कैसे फायदा मिल सकता है, इस ऑफर का लाभ कब तक उठाया जा सकता है, और इसके अलावा इस ऑफर में और कौन-कौन से फायदे दिए जा रहे हैं।
फायदा इस तरह मिलेगा:
जियो अनलिमिटेड ऑफर 299 रुपये और इससे ऊपर के सभी प्लान्स के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर में आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा, 90 दिनों के लिए Jio Hotstar Premium और 50 दिनों के लिए फ्री Jio Fiber/Jio AirFiber ट्रायल मिलेगा।
जियो हॉटस्टार का उपयोग आप मोबाइल और टीवी पर 4K क्वालिटी में कर सकते हैं। इसके अलावा, 50 दिनों तक आपको 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 11 से अधिक ओटीटी ऐप्स और अनलिमिटेड वाई-फाई का भी लाभ मिलेगा।
आप इस ऑफर का फायदा आज (15 अप्रैल) तक उठा सकते हैं, क्योंकि आज इसके लिए आखिरी दिन है। इसका मतलब, अगर आप आज इस अवसर का लाभ उठाते हैं, तो आपको 50 दिनों के लिए फ्री ट्रायल बेनिफिट मिलेगा। अगर आप इस ऑफर के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।
अगर आप आज इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाते हैं, तो चिंता न करें। आप केवल 100 रुपए में 90 दिनों के लिए फ्री जियो हॉटस्टार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस कीमत में आपको न केवल मोबाइल पर, बल्कि टीवी पर भी हॉटस्टार का फायदा मिलेगा।