पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हाल ही में जापान के दौरे के दौरान उन्हें वहां के सकारात्मक कार्यशैली और सुव्यवस्थित सिस्टम का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि पंजाब के युवाओं में क्षमता और नए विचारों की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और अवसर की आवश्यकता है।
also read: पंजाब सरकार दे रही है मशरूम उत्पादन यूनिट पर ₹80,000 तक…
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने इनोवेटिव Ideas लेकर आएं, राज्य सरकार उन्हें पेशेवर प्लेटफॉर्म और संसाधन उपलब्ध कराकर इन विचारों को साकार करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, यह पहल युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के अवसर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे राज्य का आर्थिक और तकनीकी विकास और तेज़ होगा।