जामनगर में आम आदमी पार्टी की विजय विश्वास सभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने गुजरात में किसानों, बिजली, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए सुधारों का वादा किया।
आज आज आम आदमी पार्टी द्वारा जामनगर में भव्य ‘विजय विश्वास सभा’ का आयोजन किया गया था। इस सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालजी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानजी सहित गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल रायजी, सह प्रभारी दुर्गेश पाठक, सह प्रभारी गुलाब सिंह यादव, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी, विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया, विधायक चैतर वसावा, विधायक हेमंत खवा, विधायक सुधीर वाघाणी, नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राजुभाई सोलंकी, फ्रंटल संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण राम, प्रदेश युवा अध्यक्ष ब्रिजराज सोलंकी सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी। इस कार्यक्रम में जामनगर के स्थानीय किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं सहित हजारों की संख्या में सभी जातियों, धर्म और वर्ग के लोग स्वयंभू उपस्थित रहे।
इस सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने हजारों लोगों समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि, 30 साल से भाजपा गुजरात को लूट रही है। इन्होंने स्कूल बर्बाद कर दिए, अस्पताल बर्बाद कर दिए और आज सड़क बनती है तो दो दिन में टूट जाती है, ब्रिज बनते हैं वह भी टूट जाते हैं, हर जगह भ्रष्टाचार होता है, किसी भी विभाग में बिना पैसे दिए काम नहीं होता। सौराष्ट्र की धरती पर मैं भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस बार गुजरात के लोगों को भाजपा से मुक्ति दिला दो। भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर गुजरात को लूट रहे हैं। इन सबके साथ में व्यापार धंधे चलते हैं। सच्चाई यही है कि कांग्रेस चाहती ही नहीं कि भाजपा सत्ता से जाए। आज से 30 साल पहले गुजरात देश का नंबर वन राज्य था, गुजरात सुखी-संपन्न था और यहां के लोगों के पास सब कुछ था। लेकिन 30 साल में इन्होंने गुजरात को इतना बर्बाद कर दिया कि गुजरात काफी नीचे के पायदान में आता है। भाजपा सिर्फ अमीरों की पार्टी है। हर साल लाखों करोड़ों का बजट आता है तो यह सारा पैसा कहां जाता है? सच्चाई है कि यह सारा पैसा अमीरों के ऊपर खर्च होता है।
आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, मैं यहां पर किसी को गाली देने नहीं आया लेकिन मैं आज गुजरात के भविष्य की बात करने आया हूं। मैं चाहता हूं कि मैं आज जो चार बातें बताने वाला हूं वह चार बातें गांव-गांव में जाकर लोगों को बताएं। 2022 से पहले पंजाब का बुरा हाल था और वहां पर कांग्रेस तथा भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की सरकारी चलती थी। दोनों की पांच-पांच साल सरकार होती थी। और दोनों मिलकर पंजाब को लूटते थे फिर 2022 में पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीट्स दी और अभी 4 साल से हमारी सरकार है। और हमने 4 साल में पंजाब में जो काम की है वही काम हम गुजरात में भीकर सकते हैं। पंजाब में किसानों की सरकार है, आज पंजाब का किसान खुशहाल है और समृद्ध है। क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री एक किसान का बेटा है। पहले पंजाब में रात के वक्त खेतों में पानी आता था। यहां गुजरात में भी रात को ही खेत में बिजली आती है। अभी हम पंजाब में दिन के 8 घंटे किसानों को बिजली देते हैं। क्या गुजरात के किसानों को भी दिन के वक्त 8 घंटे बिजली मिलनी चाहिए या नहीं मिलनी चाहिए? अभी मैंने सुना है कि गुजरात में किसानों की फसल सरकार खरीदती नहीं और अगर खरीदती है तो कई महीनो तक पेमेंट नहीं मिलता। पंजाब में भी ऐसा ही था पहले, लेकिन आज हमारी सरकार में किसान सुबह फसल बेचता है और शाम तक उसके खाते में पैसे पहुंच जाते हैं। अगर गुजरात में भी ऐसी व्यवस्था चाहिए तो आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना होगा। भगवंत मान साहब ने मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों की बिजली मुफ्त कर दी, आज किसी भी किसान को सिंचाई की बिजली के लिए पैसे नहीं देने पड़ते। जबकि गुजरात में किसानों को आज भी खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली के पैसे देने पड़ते हैं। अगर गुजरात के किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली चाहिए तो उसके लिए आपको भाजपा को भागना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार लानी पड़ेगी। पहले पंजाब में सिर्फ 20%किसानों को सिंचाई का पानी मिलता था आज 78% किसानों को सिंचाई का पानी मिलता है। और यह हमने सिर्फ 4 साल में करके दिखाया है। यहां पर सौराष्ट्र में भी पानी का बुरा हाल है, पीने का पानी नहीं मिलता, सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिलता, अगर आप आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाते हो तभी पानी की समस्या का समाधान होगा।
आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, मैं दूसरी अहम बात करना चाहता हूं कि अगर आप के घर में कोई बीमार हो जाता है और आप सरकारी अस्पताल जाते हो तो वहां पर उनका इलाज नहीं होता, वहां पर मशीन काम नहीं करती, डॉक्टर नहीं आते, नर्स सुनती नहीं है, टेस्ट होते नहीं है और पूरे ही सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है, आज हमने पंजाब में हर एक परिवार का 10 लाख का इंश्योरेंस कर दिया है। अगर किसी को कितनी भी बड़ी बीमारी हो जाए और वह प्राइवेट अस्पताल में भी अपना इलाज कर दें तो भी 10 लाख तक का इलाज मुफ्त में हो जाता है। हम जब से यह स्कीम लेकर आए हैं तब से भाजपा और कांग्रेस वाले हमको गालियां दे रहे हैं। मेरा कहना है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इलाज फ्री में होता है तो किसानों का, मजदूरों का, व्यापारियों का इलाज भी फ्री में होना चाहिए। हमारे किसान सबसे ज्यादा काम करते हैं तो सबसे पहले किसानों का इलाज फ्री में होना चाहिए और बाद में मंत्री और मुख्यमंत्री का इलाज होना चाहिए। अगर आप चाहते हो कि गुजरात में भी ऐसा होना चाहिए तो उसके लिए आपको भाजपा को भागना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार लानी पड़ेगी।
आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, तीसरी अहम बात, आज पूरे पंजाब में घर की बिजली मुफ्त में मिलती है। गुजरात में सबसे महंगी बिजली मिलती है लेकिन पंजाब में लोगों का बिजली का बिल जीरो आता है। गुजरात में लोगों को हजारों का बिजली का बिल देना पड़ता है, तो गरीब आदमी इतना बिल कैसे भरेगा? जब हमने पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी तो भाजपा और कांग्रेस वाले हमें खूब गालियां दे रहे थे। वह कह रहे थे कि “सबकी बिजली मुफ्त करने से सरकार को घाटा होगा” लेकिन मेरा मानना है कि अगर मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक की बिजली मुफ्त है, तो फिर किसानों को भी मुफ्त में बिजली मिलनी चाहिए, व्यापारियों की मुक्त बिजली होनी चाहिए, गरीबों की मुफ्त बिजली होनी चाहिए, आम लोगों की मुफ्त बिजली होनी चाहिए। अगर गुजरात में भी सबको मुफ्त बिजली चाहिए तो भाजपा को हटाना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार लानी पड़ेगी।
आगे अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, चौथी अहम बात, पंजाब में भगवंत मान साहब की सरकार ने हर महिला को हर महीने ₹1000 देने का ऐलान किया है। जब से हमने स्कीम का ऐलान किया है तब से भाजपा कांग्रेस वाले की स्कीम का बहुत ही ज्यादा विरोध कर रहे हैं। गुजरात में भी यह हो सकता है अगर आप बीजेपी को भगाओ और आम आदमी पार्टी की सरकार लो। भाजपा 30 साल से लोगों को लूट रही है फिर भी लोग कमल का बटन दबाते हैं। लेकिन अब तक लोगों के पास विकल्प नहीं था लेकिन अभी आम आदमी पार्टी का एक मजबूत विकल्प है। तो इस बार सबको झाड़ू चलना है। अभी जिला पंचायत तालुका पंचायत, नगर पालिका और महानगरपालिका के चुनाव आने वाले हैं। क्या यहां पर भ्रष्टाचार है या नहीं? हम नीचे से भ्रष्टाचार को खत्म करने की शुरुआत करेंगे। जितना सरकारी पैसा आता है वह जनता के ऊपर खर्च होगा। तो मैंने जो भी 4 बातें की, वो बातें गुजरात में हो सकती है और इसके लिए गुजरात से भाजपा को भागना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार लानी पड़ेगी। और मैं चाहता हूं कि आप यही चार बातें गुजरात के गांव-गांव में जाकर लोगों को बताओ।
जामनगर में सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में कई वर्षों से एक ही पार्टी की सरकार चल रही है और उसे बदलने के लिए लोगों ने जिस पार्टी को वोट दिया, वह कांग्रेस पार्टी भी भाजपा के साथ मिल गई है। ये दोनों पार्टियां मिलकर गुजरात को लूट रही हैं। इन लोगों ने वादा किया था कि नर्मदा का पानी हर खेत तक पहुंचाएंगे, लेकिन उन्होंने पानी नहीं पहुंचाया। हमारी सरकार पंजाब में आने से पहले केवल 21% से 22% खेतों तक ही सिंचाई का पानी पहुंचता था, लेकिन अब चार वर्षों में हमारी सरकार ने पंजाब के 78% खेतों तक पानी पहुंचाने का काम कर दिया है। पंजाब में हम किसानों की पूरी फसल खरीद लेते हैं और शाम तक किसानों को उसका पैसा भी मिल जाता है। यदि नीयत सही हो तो ही ऐसे काम संभव होते हैं। पंजाब के किसान डेढ़ साल तक दिल्ली के सामने आंदोलन पर बैठे रहे और वे MSP मांग रहे थे, लेकिन MSP नहीं दी गई और गुजरात में भी MSP नहीं दी जाती क्योंकि यहां कोई विपक्ष ही नहीं है। क्योंकि कांग्रेस भी भाजपा के साथ मिली हुई है। इसलिए अरविंद केजरीवालजी पहली बार अब गुजरात में झाड़ू लेकर आए हैं और इन लोगों की गंदगी साफ करेंगे। मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि यदि आपको अपना और अपने बच्चों का भविष्य बदलना है तो चुनाव के समय झाड़ू का बटन याद रखना। कोई भी चुनाव आए, उसमें झाड़ू का बटन दबा देना, बाकी आगे का काम हमारे नेता कर देंगे। हम आपके बेटे, आपके भाई बनकर काम करेंगे।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने सभा में उपस्थित हजारों लोगों के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, कलेक्टर अपने बेटे को कलेक्टर बनाना चाहता है, डॉक्टर अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहता है, लेकिन आज किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता। मैं पत्रकार था तब से कहता आया हूं कि जब तक इस देश के किसानों, गरीबों और वंचितों का उत्थान नहीं होगा, तब तक यह गुजरात या हमारा भारत देश कभी भी नंबर वन नहीं बन सकता। मैं किसान का बेटा हूं, इसलिए मैं जानता हूं कि हम रात में पानी देने जाते हैं, एपीएमसी में लाइन में खड़े रहते हैं और अंत में हमें सही भाव भी नहीं मिलता। वर्तमान में भाजपा की किसान विरोधी नीतियां हैं, इसलिए हम अपने बच्चों को किसान बनाना नहीं चाहते। आज 50 बीघा जमीन वाले किसान के बेटे को भी लोग अपनी बेटी देने के लिए तैयार नहीं हैं। अमेरिका की सरकार वहां के किसानों को 54 लाख रुपये की सब्सिडी देती है, तो हमारी सरकार किसानों को क्या देती है? हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह केवल ईसुदान गढ़वी या आम आदमी पार्टी की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है, किसानों और उनके अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। कई किसानों ने कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली और यदि उन किसानों के लिए हमारा खून नहीं खौलेगा तो ये लोग हमें सड़क पर ला देंगे। वर्तमान में भाजपा सरकार पुलिस को भी उद्योगपतियों को किराए पर दे रही है। इसलिए मेरी मांग है कि जैसे खंभे लगाने वाली कंपनियों को पुलिस दी जाती है, वैसे ही किसानों को भी पुलिस किराए पर दी जाए। किसानों को अब जाति, धर्म, समुदाय सब भूलकर एक होने का समय आ गया है। मैं सभी किसानों से अपील करता हूं कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी की विधानसभा में सरकार बनाएं, उसके बाद कोई कलेक्टर तो क्या मुख्यमंत्री भी किसान की अनुमति के बिना उसके खेत में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
also read: गोपाल इटालिया: अहमदाबाद और सूरत में 8,000 लोगों के पास…
िजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बड़ी कंपनियों, कॉन्ट्रैक्टरों, दलालों, एजेंटों और काला बाजारी करने वालों के सहारे बनी सरकार है और यह आम जनता के बजाय पैसे वालों के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नहीं बल्कि कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम करती है। इसके विरोध में उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अतिवृष्टि के कारण फसल को नुकसान झेलने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹50,000 का मुआवजा दिया गया था, जो देश के लिए एक अनोखा उदाहरण है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि केवल जमीन के मालिकों को ही नहीं बल्कि भागीदारी पर खेती करने वाले और मजदूरी पर काम करने वाले किसानों को भी अलग से मुआवजा देने का निर्णय लिया गया था, जो वास्तव में किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्षों तक एक ही प्रकार की राजनीति को सहन करने के बाद अब लोगों के लिए बदलाव जरूरी हो गया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब लोग अपनी सरकार बनाएं, ऐसी सरकार जो जनता की हो, जनता के लिए काम करे और जनता के प्रति जवाबदेह रहे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं और स्थानीय नेताओं पर विश्वास रखकर उन्हें अवसर देने का समय आ गया है। आपके बेटे बड़े हो गए हैं, अब उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है, ऐसा कहकर उन्होंने लोगों में विश्वास जगाया। उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की और कहा कि सच्चा बदलाव तभी आएगा जब लोग एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे और सच्ची जनता की सरकार स्थापित करेंगे।
जामनगर जिले के लालपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित विजय विश्वास सभा में जामजोधपुर के विधायक हेमंत खवा ने कहा कि गुजरात में लंबे समय से भाजपा के शासन में किसानों, गांवों और पिछड़े वर्गों की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की लगभग 55 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के लिए कम बजट आवंटित किया जाता है, जबकि शहरों को अधिक प्राथमिकता दी जाती है, जो स्पष्ट रूप से अन्याय है। विधानसभा में ट्रैक्टर लेकर किसानों के मुद्दे उठाने के बावजूद सरकार की ओर से उचित जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज भी गांवों में पीने का शुद्ध पानी, सिंचाई की सुविधा, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और स्कूलों में शिक्षकों जैसी मूलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध नहीं हैं। भूमि मापन जैसे मुद्दों पर सरकार ने केवल कार्यालय खोलने की घोषणाएं की हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा है, जिसके कारण जामनगर जिले में हजारों आवेदन लंबित हैं और किसान परेशानी में हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेती में भारी मेहनत के बावजूद किसानों को उचित मूल्य और मुआवजा नहीं मिल रहा है, साथ ही खाद, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर न मिलने से उनकी स्थिति और खराब हो रही है। हेमंत खवा ने आगे गिर, बरडा और आलेच क्षेत्र में रहने वाले मालधारी समाज और आदिवासी समुदाय के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में आज भी सड़क, बिजली, पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है, जो स्वतंत्रता के दशकों बाद भी चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मालधारी समाज के आदिवासी अधिकारों में किसी भी प्रकार की कटौती या कानूनी हस्तक्षेप करने का प्रयास किया गया तो पूरा मालधारी समाज एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों और मालधारियों के अधिकारों के लिए आम आदमी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और इस आवाज को मजबूत बनाने के लिए आगामी स्थानीय स्वराज्य चुनावों में AAP के उम्मीदवारों को जिताना जरूरी है। अंत में उन्होंने 2027 में सत्ता परिवर्तन लाने का संकल्प व्यक्त करते हुए जनता से न्याय, समानता और विकास के लिए आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
जामनगर जिले के लालपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित विजय विश्वास सभा में AAP के फ्रंटल अध्यक्ष प्रवीण राम ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आम लोगों और किसानों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में गुजरात में भी सत्य और न्याय की जीत होगी। उन्होंने राम नवमी के पवित्र अवसर पर राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस दिन को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक बताते हुए गुजरात में भी बदलाव का समय आ गया है, ऐसा विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने किसानों के लिए लड़ने वाले नेताओं के जेल जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चे अर्थों में किसानों के लिए लड़ने की हिम्मत केवल आम आदमी पार्टी के पास है। प्रवीण राम ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे जैसे फसल सहायता, भूमि मापन, पानी की कमी जैसे विषयों पर सरकार विफल रही है और केवल घोषणाएं करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को बार-बार लाइन में खड़ा रहने के लिए मजबूर किया जाता है और उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं है। अंत में उन्होंने आगामी तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की और कहा कि यही पार्टी किसानों और आम लोगों के अधिकारों के लिए सच्चाई से लड़ रही है, जिससे गुजरात में विकास और न्याय की नई दिशा स्थापित हो सके।