जयपुर Bird Festival शनिवार को कानोता कैंप में आयोजित होगा।

जयपुर Bird Festival शनिवार को कानोता कैंप में आयोजित होगा।

Bird Festival : ग्रीन पीपल सोसाइटी द्वारा परिंदों का मेला आयोजित किया जा रहा है।

राजस्थान में आयोजित हो रहे Bird Festival की श्रृंखला में पहली बार ग्रीन पीपल सोसाइटी, उदयपुर (जयपुर चैप्टर) द्वारा शनिवार को जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में विद्यार्थी परिंदों की रंगीन दुनिया से परिचित होंगे। इसके सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और प्रदेशभर के पक्षी प्रेमी व विशेषज्ञ कानोता पहुंच चुके हैं।

Bird Festival के संयोजक, रिटायर्ड आईएएस श्री विक्रम सिंह ने बताया कि जामडोली के पास कानोता कैंप रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में लगभग 500 विद्यार्थियों, शिक्षकों और बर्ड प्रेमियों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस फेस्टिवल का आयोजन वन विभाग, पर्यटन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, रीको और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।

इसमें विद्यार्थियों को किट, अल्पाहार, पक्षी पहचान पुस्तिका, कार्डबोर्ड नेस्ट, डीआईवाय किट और टोपी दी जाएगी। इसके बाद पक्षी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बर्ड वॉचिंग, पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पक्षी चित्रों पर डाक टिकटों की प्रदर्शनी, पक्षियों पर समूह चर्चा और आर्द्रभूमियों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, प्रशिक्षकों और स्कूल शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें ‘अली बर्ड’ संगठन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Bird Festival में गुजरात से एमके रणजीत सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चीफ रवि सिंह, असद रहमानी, ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर और अन्य पर्यावरण विशेषज्ञ भाग लेंगे।

वेटलैंड्स पर कार्यशाला और फील्ड विजिट का भी आयोजन किया जाएगा। शनिवार को वेटलैंड्स पर कार्यशाला-सम्मेलन में वन एवं पर्यावरण, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल संसाधन, पर्यटन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे। वहीं, 2 फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर प्रतिनिधियों को विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता