AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने भाजपा पर किया प्रहार, किसानों के समर्थन में आए मंत्री के भाई की फैक्ट्री पर पड़ी रेड

AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने भाजपा पर किया प्रहार, किसानों के समर्थन में आए मंत्री के भाई की फैक्ट्री पर पड़ी रेड

AAP प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने मंत्री के भाई की फैक्ट्री पर पड़ी रेड को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए किसानों के समर्थन का मुद्दा उठाया।

रेड तो पड़नी ही थी क्योंकि भाजपा किसानों की थोड़ी है? भाजपा तो कंपनियों के लिए काम करती है: इसुदान गढ़वी

भाजपा अपने तरीके से बिल्कुल सही कर रही है, क्योंकि कंपनियों के रिश्तेदार ही विधानसभा में बैठे हैं: इसुदान गढ़वी

जो भी व्यक्ति किसानों के समर्थन में बोलेगा, उसका यही हाल होगा, ऐसा संदेश दिया जा रहा है: इसुदान गढ़वी

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने एक गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मुझे सुनने में आया है कि किसानों के समर्थन में एक मंत्री के भाई आए, तो उनके यहाँ भी रेड पड़ी। रेड तो पड़नी ही थी क्योंकि भाजपा किसानों की थोड़ी है? भाजपा तो कंपनियों के लिए काम करती है। हम किसान ही भोले हैं, जो जाति-बिरादरी के आधार पर कमल के बटन पर वोट देते हैं। किसान सोचते हैं कि “मेरे मामा खड़े हैं, काका खड़े हैं, बहनोई खड़े हैं”, इसी आधार पर बटन दबाते हैं। भाजपा तो कंपनियों के लिए है, इसलिए वह अपने तरीके से बिल्कुल सही कर रही है क्योंकि कंपनियों के रिश्तेदार ही विधानसभा में बैठे हैं।

also read:- मनोज सोरठिया: 13 जुलाई से पूर्व पट्टी के सभी जिलों में…

आगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि सोचने वाली बात है कि मंत्री के भाई किसानों के समर्थन में आए और मोरबी के जेतपुर में उनकी फैक्ट्रियों पर रेड पड़ गई। इसलिए अभी भी जागने का समय है। जो भी व्यक्ति किसानों के समर्थन में बोलेगा, उसका यही हाल होगा, ऐसा संदेश दिया जा रहा है। अब तो हद हो गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन किसान, खेत मजदूर, महिलाएँ, छोटे व्यापारी, युवा, आउटसोर्सिंग के कर्मचारी, आशा वर्कर बहनें सहित सभी लोग जागेंगे।

Related posts

मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त , ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिनों में 68,850 से अधिक तस्कर गिरफ़्तार

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस