अरविंद केजरीवाल के ‘नेशनल टाउन हॉल’ में 7 लाख से अधिक लोग जुड़े, इसुदान गढ़वी ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बताया
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने वीडियो के माध्यम से बताया कि, आज पूरे भारत में इतिहास रचा गया है। अरविंद केजरीवाल जी ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल के इस्तेमाल और थोपने की मोदी सरकार तथा भाजपा सरकार की जो कोशिश है, उसके विरोध में दिल्ली में नेशनल टाउन हॉल का आयोजन किया था। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से जुड़ने की अपील की गई थी, जिसे लगभग 7 लाख से अधिक लोग लाइव देख रहे थे। मुझे लगता है कि यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे सरकार को समझना चाहिए कि मध्यम वर्ग ने बड़ी मुश्किल से फोर-व्हीलर या अन्य गाड़ियां खरीदी हैं और आप अमेरिका से इथेनॉल खरीदने के दबाव में आकर देश की 140 करोड़ जनता पर यह नियम न थोपें।
also read: डॉ. करण बरोट का राजनीतिक सफर: AAP गुजरात में संगठन से…
‘आप’ नेता इसुदान गढ़वी ने आगे बताया कि यह हमारी गाड़ियों को बर्बाद करने और मध्यम वर्ग को महंगाई में धकेलने की बहुत बड़ी साजिश है। 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाकर और पेट्रोल की कीमत उतनी ही रखकर आपने जो लूट चलाई है, उसे अब इस देश का युवा, नागरिक और मध्यम वर्ग नहीं चलने देगा, यह टाउन हॉल इसका सबूत है। दोस्तों आप सोचिए, 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार नारा लगाती थी कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अब की बार मोदी सरकार’, ‘बहुत हुई पेट्रोल डीजल की मार, अब की बार मोदी सरकार’। अभी पेट्रोल 100 रुपये है और उसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल यानी गन्ने का रस है! यह गजब है। इसलिए इस मामले में मैं सभी गुजरातवासियों से अपील करता हूं कि आप भी वीडियो बनाकर पोस्ट करें और अधिक से अधिक लोग घर से ही इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।