Monday, August 24, 2026

इसुदान गढ़वी: AAP के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट भाजपा के इशारे पर सस्पेंड

by Neha
इसुदान गढ़वी: AAP के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट भाजपा के इशारे पर सस्पेंड

इसुदान गढ़वी: पहले हमारे नेताओं को जेल में डाला, अब हमारे सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने एक अत्यंत गंभीर मुद्दे पर वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 28 दिनों में 8 करोड़ की रीच देखी गई। जब लोग परेशान हैं और लोगों की आवाज आम आदमी पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई दे रही है, तो इतने बड़े रिस्पॉन्स, इतने अधिक व्यूज और चुनाव में बड़े स्तर पर प्रचार को देखकर भाजपा इतनी डर गई है कि उसके इशारे पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आम आदमी पार्टी के आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड करवा दिए गए हैं।

also read: गोपाल इटालिया: पूरे गुजरात में जाकर दिखावा करने वाले गृह…

आगे प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि जब लोग अपनी आवाज उठाने के लिए बाहर नहीं आ पाते और अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हैं। फेसबुक पर 7,19,000 और इंस्टाग्राम पर 3,20,000 फॉलोअर्स थे। ये आम लोग थे, जो सिस्टम से परेशान थे। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से भी डर जाना मुझे लगता है कि आम आदमी की पहली जीत है। पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाला गया और अब सोशल मीडिया अकाउंट पर भी असर देखा जा रहा है। तो मैं इतना ही कहूंगा कि अब गुजरात की जनता बहुत जागरूक और समझदार है।

You may also like

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान