इसुदान गढ़वी: 2 अक्टूबर को बड़ी संख्या में किसानों के साथ गांधीनगर पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष सूखा घोषित करने के मुद्दे पर मांग करेंगे
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष तथा किसान नेता इसुदान गढ़वी ने बताया कि, आम आदमी पार्टी द्वारा सूखा घोषणा सत्याग्रह का दूसरा चरण शुरू किया गया है। आज मैं इस सत्याग्रह के तहत देवभूमि द्वारका के गुंदा गांव में आया हूं। आज इस गांव में लोगों को जब पता चला कि मैं सूखे की घोषणा के सत्याग्रह के मुद्दे पर गांव में आ रहा हूं तो सैकड़ों लोग एकजुट हुए थे और मुझसे मिलने आए थे। आज मैंने यहां स्वयं भी सूखा घोषित करने के मुद्दे पर किसानों के फॉर्म भरे हैं, किसान भी स्वेच्छा से सूखा घोषित करने की मांग के साथ फॉर्म भर रहे हैं। आज से हम 158 तालुकाओं में, 158 तालुकाओं की 100-100 लोगों की टीम बनाकर गांव-गांव में सत्याग्रह लेकर जा रहे हैं। 1 अक्टूबर तक यह सत्याग्रह चलेगा।
also read: गोपाल इटालिया: विधानसभा सत्र में पूछे गए सवाल से भाजपा…
आगे किसान नेता इसुदान गढ़वी ने बताया कि 2 अक्टूबर को हम किसानों के साथ मिलकर गांधीनगर पहुंचेंगे और ये सभी फॉर्म मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और कहेंगे कि ये किसानों द्वारा भरे गए फॉर्म हैं, जिससे सूखा घोषित किया जाए ताकि किसानों के खातों में राहत और सहायता पहुंचे। लगभग जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, कच्छ के कुछ क्षेत्रों और उत्तर गुजरात तथा सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में जो लोग प्रभावित हैं, उन्हें सरकार तत्काल प्रभाव से सूखा घोषित करके सहायता नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।