ईशान खट्टर ने पाली हिल में खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर, मुंबई के पॉश इलाके में लिया पहला आशियाना

ईशान खट्टर ने पाली हिल में खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर, मुंबई के पॉश इलाके में लिया पहला आशियाना

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में करीब 29 करोड़ रुपये की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है। जानें उनके नए घर की कीमत, लोकेशन और करियर से जुड़ी पूरी जानकारी।

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर खूब चर्चा में हैं, वहीं अब वह अपनी पर्सनल लाइफ की एक बड़ी उपलब्धि के कारण भी सुर्खियों में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर ने मुंबई के बेहद पॉश इलाके पाली हिल, बांद्रा में एक शानदार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह उनके करियर की पहली निजी प्रॉपर्टी मानी जा रही है।

पाली हिल में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix की जानकारी के अनुसार, ईशान खट्टर ने नवरोज प्रीमाइसेस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के नवरोज अपार्टमेंट में यह प्रॉपर्टी खरीदी है। यह अपार्टमेंट लगभग 2,989 वर्ग फुट के बिल्ट-अप एरिया में फैला हुआ है और हाल ही में इसका आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पूरा किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

घर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

खबरों के मुताबिक, ईशान खट्टर ने इस लग्जरी प्रॉपर्टी के लिए करीब 29.37 करोड़ रुपये चुकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने लगभग 1.76 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी अदा की है। इस डील में अपार्टमेंट के साथ चार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं, जो मुंबई जैसे शहर में बड़ी सुविधा मानी जाती है।

also read: AP Dhillon ने कपिल शर्मा शो में साझा किए अपने स्ट्रगल के…

फिलहाल यहां रहते हैं ईशान

नई प्रॉपर्टी खरीदने से पहले ईशान खट्टर बांद्रा इलाके में ही समुद्र के किनारे स्थित एक 3BHK फ्लैट में रह रहे थे। पाली हिल में घर खरीदना बॉलीवुड सेलेब्स के बीच स्टेटस सिंबल माना जाता है और अब ईशान का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है।

ईशान खट्टर का फिल्मी सफर

ईशान खट्टर, अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं और दिवंगत अभिनेत्री नीलिमा अजीम व अभिनेता राजेश खट्टर के बेटे हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी में काम किया था। साल 2017 में फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा।

इसके बाद ईशान ने अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार डांस से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। हाल ही में उनकी फिल्म होमबाउंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और ऑस्कर रेस में भेजा गया, हालांकि यह नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई। बावजूद इसके, फिल्म में ईशान के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब