Turmeric : लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा और ज़रूरी अंग है, जो पाचन से लेकर ऊर्जा उत्पादन और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने तक कई महत्वपूर्ण कार्य करता है.
Turmeric ,अगर इसकी सही देखभाल न की जाए तो फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और यहां तक कि लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इन समस्याओं में थकान, भूख न लगना, पेट दर्द, आंखों और त्वचा का पीलापन जैसी दिक्कतें देखने को मिलती हैं.
अब सवाल उठता है कि क्या लिवर रोगियों को Turmeric का सेवन करना चाहिए?
आरएमएल हॉस्पिटल, दिल्ली के मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो लिवर को कुछ हद तक स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है. लेकिन अगर किसी को गंभीर लिवर रोग जैसे सिरोसिस, हेपेटाइटिस या लिवर फेलियर है, तो अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है.
हल्दी का सेवन सुरक्षित रूप से करने के लिए इसे सिर्फ सीमित मात्रा में ही भोजन का हिस्सा बनाना चाहिए — जैसे दूध में एक चुटकी हल्दी या सब्जियों में हल्दी डालकर. हल्दी पाउडर या सप्लीमेंट की अधिक खुराक लेने से बचना जरूरी है और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान रखें:
-
हल्दी सीमित मात्रा में लें.
-
सप्लीमेंट लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह करें.
-
शराब और तैलीय भोजन से बचें.
-
हरी सब्ज़ियां, फल, दालें और प्रोटीन युक्त भोजन खाएं.
-
पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें.
-
योग और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.