Sunday, April 19, 2026

क्या Elvish Yadav जल्द पहनने वाले हैं सेहरा? ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में किया शादी की तारीख और जगह का खुलासा

by editor
क्या Elvish Yadav जल्द पहनने वाले हैं सेहरा? 'लाफ्टर शेफ्स 2' में किया शादी की तारीख और जगह का खुलासा

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में अपने अंदाज़ और हुनर से सबको प्रभावित कर रहे हैं। हाल ही में शो के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एल्विश यादव ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

शादी की तारीख और जगह का खुलासा
फिनाले एपिसोड में जब होस्ट भारती सिंह ने मस्ती के अंदाज़ में Elvish Yadav से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, तो एल्विश ने साफ कह दिया कि वो इसी साल शादी करने वाले हैं। भारती ने चुटकी लेते हुए 25 दिसंबर 2025 की तारीख तक बता दी। करण कुंद्रा के सवाल पर एल्विश ने यह भी बताया कि शादी उदयपुर में प्लान की जा रही है।

वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल
Elvish Yadav के इस खुलासे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो गया है। फैंस अब यह जानने को बेताब हैं कि क्या ये सब मज़ाक था या वाकई में एल्विश शादी करने वाले हैं। किसी ने इसे प्रैंक माना तो किसी ने कहा, “लगता है अब ये सच हो रहा है।”

रहस्यमयी रिलेशनशिप की चर्चा
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान एल्विश ने स्वीकार किया था कि वह रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उन्होंने न कभी अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बताया और न ही व्लॉग में चेहरा दिखाया। एल्विश का कहना है कि उनकी पार्टनर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हैं।

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का फिनाले इस हफ्ते
शो के आखिरी एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्यांका त्रिपाठी, ईशा मालवीय, अविका गौर और श्रद्धा आर्या जैसे सितारे भी नज़र आएंगे। फैंस अब जानना चाहते हैं कि ग्रैंड फिनाले की ट्रॉफी कौन सी जोड़ी जीतती है। क्या Elvish Yadav 25 दिसंबर को दूल्हा बनने वाले हैं या फिर ये सिर्फ एक मज़ाक था? फैंस को अब उनके अगले कदम का बेसब्री से इंतज़ार है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा