IPL : टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे Vaibhav Suryavanshi, एक और खिलाड़ी की भी हो सकती है टीम में एंट्री।

by editor
IPL : टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे Vaibhav Suryavanshi, एक और खिलाड़ी की भी हो सकती है टीम में एंट्री।

IPL के बाद भारत की अंडर-19 टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां कुछ ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है जिन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरे में टीम पांच वनडे और दो टेस्ट मुकाबले खेलेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जून में शुरू होने जा रही है, जिसके लिए टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इसी दौरान भारत ए टीम भी वहां जाएगी। अब जानकारी मिली है कि आईपीएल के बाद भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी। टीम इस दौरे में 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी।  यह टीम 21 जून को यूके पहुंचेगी। उसी समय भारतीय महिला टीम और मिक्स्ड डिसेबल टीम भी इंग्लैंड में मौजूद रहेंगी। माना जा रहा है कि अंडर-19 टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है जिन्होंने मौजूदा IPL सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है।

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली अंडर-19 टीम में Vaibhav Suryavanshi और आयुष म्हात्रे को मौका मिल सकता है। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर सूर्यवंशी और चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज़ म्हात्रे इन दिनों आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, जिसमें उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। वहीं, आयुष म्हात्रे ने भी दो मैचों में बेहतरीन बल्लेबाज़ी की—मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 30 रन की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेला था, जहां उन्होंने शतक भी बनाया था। इसके अलावा, वैभव और आयुष म्हात्रे ने अंडर-19 एशिया कप में भी हिस्सा लिया था, जहां दोनों टीम इंडिया के ओपनर्स थे। IPL में दोनों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने सबका ध्यान आकर्षित किया है, और अब उनकी टीम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अगले साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जो जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेज़बानी में खेला जाएगा, ऐसे में इंग्लैंड का दौरा भारत के लिए अहम है।

भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल इस प्रकार है:
पहला वनडे: 27 जून, होव
दूसरा वनडे: 30 जून, नॉर्थहैम्पटन
तीसरा वनडे: 2 जुलाई, नॉर्थहैम्पटन
चौथा वनडे: 5 जुलाई, वॉर्सेस्टर
पांचवां वनडे: 7 जुलाई, वॉर्सेस्टर
पहला टेस्ट: 12-15 जुलाई, स्थान निर्धारित नहीं
दूसरा टेस्ट: 20-23 जुलाई, चेम्सफोर्ड

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!