IPL 2026: पंजाब किंग्स की ‘AI-सजेस्टेड’ प्लेइंग 11 वायरल, ओपनिंग जोड़ी में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह

IPL 2026: पंजाब किंग्स की ‘AI-सजेस्टेड’ प्लेइंग 11 वायरल, ओपनिंग जोड़ी में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह

IPL 2026: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 वायरल, AI ने सुझाई ओपनिंग जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह, जानें पूरा स्क्वाड और इम्पैक्ट प्लेयर्स का विवरण।

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। Google Gemini और ChatGPT जैसे AI प्लेटफॉर्म्स ने टीम की ओपनिंग जोड़ी के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह का सुझाव दिया है। आईपीएल 2025 फाइनल में हार का सामना करने के बाद पंजाब किंग्स 2026 में ट्रॉफी जीतने के इरादे के साथ मैदान में उतरने जा रही है।

कप्तान और कोच की रणनीति

श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि हेड कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति के अनुसार टीम आगे बढ़ेगी। टीम ने अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा और मिनी ऑक्शन में सिर्फ कुछ खिलाड़ियों को जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली और तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस टीम में शामिल किए गए हैं, जिससे स्क्वाड में संतुलन और गहराई आई है।

AI द्वारा सुझाई गई प्लेइंग 11

तीनों AI प्लेटफॉर्म्स—Google Gemini, ChatGPT और Grok—एकमत हैं कि ओपनिंग जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह होनी चाहिए। दोनों युवा बल्लेबाज आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं। नंबर-3 पर श्रेयस अय्यर पारी को संभालेंगे और जरूरत पड़ने पर गति बढ़ाएंगे। नेहल वढेरा मिडिल ऑर्डर में स्थिरता देंगे।

Google Gemini सुझाई प्लेइंग 11: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली/अजमतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजय कुमार विशाख, मुशीर खान, यश ठाकुर

ChatGPT सुझाई प्लेइंग 11: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजय कुमार विशाख, मुशीर खान

also read: मैदान का सुपरमैन: डेनोवन फरेरा ने SA20 लीग में बल्ले,…

Grok सुझाई प्लेइंग 11: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली/अजमतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, बेन ड्वारशुइस/लॉकी फर्ग्युसन
इम्पैक्ट प्लेयर: मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्युसन, मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, विशाल निशाद, प्रवीण दुबे

AI-सुझाए गए इस संभावित प्लेइंग 11 और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण से पंजाब किंग्स का नया सीजन रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी