Saturday, April 18, 2026

IPL 2025: रोहित शर्मा हजार रन बनाने के बावजूद भी विराट कोहली के रिकॉर्ड से रहेंगे दूर

by editor
IPL 2025: रोहित शर्मा हजार रन बनाने के बावजूद भी विराट कोहली के रिकॉर्ड से रहेंगे दूर

IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर रोहित शर्मा एलीट कप्तानों की सूची में शामिल, लेकिन विराट कोहली के रनों से अब भी काफी पीछे

रोहित शर्मा ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर खुद को एलीट कप्तानों की सूची में शामिल कर लिया है। अब उनका अगला लक्ष्य एमएस धोनी के कप्तानी रिकॉर्ड्स को छूना है। हालांकि, उनकी तुलना धोनी से कम और विराट कोहली से ज्यादा की जाती है। लेकिन जब बल्लेबाजी के आंकड़ों की बात आती है, तो रोहित, विराट से काफी पीछे नजर आते हैं।

IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, और यदि रोहित शर्मा इस सीजन में 1000 रन भी बना लें, तब भी वे विराट कोहली के रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच पाएंगे।

विराट और रोहित दोनों ही उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो IPL के पहले सीजन (2008) से खेल रहे हैं। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपना सफर शुरू किया था और आज भी उसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने अपने IPL करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स से की थी, जिसके बाद वे मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए और तब से इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो विराट ने IPL में अब तक 252 और रोहित ने 257 मैच खेले हैं।

8 शतकों के साथ किंग कोहली का दबदबा

हालांकि विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कम मैच खेले हैं, लेकिन रन बनाने के मामले में वह हिटमैन से काफी आगे हैं। कोहली ने अब तक IPL में 244 पारियों में 38.66 की औसत से 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.97 रहा है। टी20 लीग में उन्होंने 8 शतक भी अपने नाम किए हैं।

7 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज कोहली

विराट कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने IPL में 8,000 ही नहीं, बल्कि 7,000 रन का आंकड़ा भी पार किया है। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली के बाद शिखर धवन दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222 मैचों में 35.25 की औसत से 6,769 रन बनाए हैं, जबकि रोहित ने 257 मैचों में 6,628 रन जोड़े हैं। दोनों बल्लेबाजों के नाम IPL में 2-2 शतक दर्ज हैं।

अब तक कोई नहीं बना सका 1000 रन एक सीजन में

विराट कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल चुके हैं। अगर शिखर धवन या रोहित शर्मा एक सीजन में 1200 रन भी बना लें, तब भी वे कोहली से पीछे ही रहेंगे। खास बात यह है कि IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के ही नाम है। अब तक किसी भी बल्लेबाज ने 1000 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है।

रोहित के नाम 6 खिताब

हालांकि, बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL चैंपियन बनाया है, जबकि वे डेक्कन चार्जर्स की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली की टीम अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा