iPhone 18 Pro में होंगे जबरदस्त फीचर्स, जानिए कब होगा लॉन्च और क्या होगा नया

by Neha
iPhone 18 Pro में होंगे जबरदस्त फीचर्स, जानिए कब होगा लॉन्च और क्या होगा नया

Apple iPhone 18 Pro में आने वाले हैं नए फीचर्स जैसे छोटा डायनामिक आईलैंड, पावरफुल A20 चिप, और बेहतर कैमरा सेटअप। जानिए कब होगा लॉन्च और क्या होगा खास अपडेट।

Apple अगले साल सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स पर खास फोकस रहेगा। हालांकि iPhone 17 सीरीज अभी हाल ही में लॉन्च हुई है, लेकिन अब इसके अपकमिंग मॉडल्स की जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है।

iPhone 18 Pro में डायनामिक आईलैंड होगा छोटा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और Pro Max में डायनामिक आईलैंड (Dynamic Island) को छोटा किया जाएगा। इससे स्क्रीन का ज्यादा हिस्सा दिखेगा और यूजर को फुल स्क्रीन अनुभव मिलेगा। Apple की कोशिश फुल स्क्रीन iPhone लॉन्च करने की दिशा में है, जो इस फीचर से संभव हो पाएगा।

also read: मेड इन इंडिया Mappls ऐप गूगल मैप्स को देगी कड़ी टक्कर,…

कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं

iPhone 18 Pro मॉडल्स में कैमरा सेटअप ज्यादा बदलेगा नहीं और iPhone 17 Pro जैसा ही कैमरा रखा जा सकता है। हालांकि, नए मॉडल में वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) दिया जा सकता है, जिससे यूजर फोटो लेते समय लेंस में लाइट की मात्रा मैन्युअली कंट्रोल कर पाएंगे। इसके अलावा, रियर डिजाइन में सेमी-ट्रांसपेरेंट या फ्रॉस्टेड ग्लास जैसा नया लुक मिल सकता है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाएगा। स्क्रीन साइज 6.3 इंच और 6.9 इंच के आसपास रहने की उम्मीद है।

पावरफुल A20 प्रो चिप और बेहतर कनेक्टिविटी

iPhone 18 Pro में TSMC की 2nm प्रोसेस पर बनी A20 Pro चिप इस्तेमाल हो सकती है, जो पहले से तेज और ज्यादा पावरफुल होगी। इसके साथ ही Apple C2 मॉडम का यूज करके 5G कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। कैमरा कंट्रोल बटन में प्रैशर सेंसेटिविटी (Pressure Sensitivity) दी जा सकती है, जिससे स्वाइप या दबाव से कैमरा फंक्शन कंट्रोल किया जा सकेगा।

कब होगा लॉन्च?

iPhone 18 सीरीज का लॉन्च सितंबर 2026 में होने का अनुमान है। Apple हमेशा की तरह सितंबर महीने में नए iPhone मॉडल्स को पेश करता है, इसलिए यूजर्स को इस वक्त का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज