Infinix HOT 70 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इसमें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने इंडोनेशिया में अपना नया बजट फोन Infinix HOT 70 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले मॉडल HOT 60 का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। कंपनी ने इसे आकर्षक डिजाइन, दमदार बैटरी और बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया है।
Dynamic Shine Design बना खास
Infinix HOT 70 में नया Dynamic Shine Design दिया गया है, जो फोन को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 12 यूनिक कलर स्टाइल्स शामिल किए गए हैं, जो इसे यूथ-फ्रेंडली और ट्रेंडी बनाते हैं।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.78 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G100 Ultimate 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
also read: Jio Recharge Plan: Jio का ₹200 OTT प्लान लॉन्च, 15 OTT…
50MP कैमरा और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए Infinix HOT 70 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.85 अपर्चर और डुअल LED फ्लैश सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
स्टोरेज और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6GB/8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IR ब्लास्टर और IP65 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
Infinix HOT 70 की कीमत
4GB + 128GB: लगभग ₹11,785
8GB + 128GB: लगभग ₹17,550
6GB + 256GB: लगभग ₹18,250
फिलहाल यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है और जल्द ही अन्य बाजारों में भी उपलब्ध हो सकता है।