भारतीय बल्लेबाज़ Vaibhav Suryavanshi बाल-बाल बच गए ,हटने वाला था नाम

by editor
भारतीय बल्लेबाज़ Vaibhav Suryavanshi बाल-बाल बच गए ,हटने वाला था नाम

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ Vaibhav Suryavanshi एक बड़े खतरे से बाल-बाल बच गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कब, कहां और कैसे हुआ ये सब? दरअसल, बेंगलुरु में अंडर-19 टीम के कैंप के दौरान क्या घटना घटी, जानिए पूरा मामला।

Vaibhav Suryavanshi का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा, वरना हो सकता था नाम लिस्ट से बाहर
आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? क्या अंडर-19 भारतीय टीम के बेंगलुरु कैंप में वैभव सूर्यवंशी के साथ कुछ अनहोनी हुई? तो नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। Vaibhav Suryavanshi वहां पूरी तरह फिट हैं और कैंप में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन जहां बात उनके रिकॉर्ड की है, तो उसका संबंध आईपीएल के सबसे तेज शतकों की लिस्ट से है।

हेनरिक क्लासेन ने भी मारी जोरदार एंट्री
दरअसल, आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतकों की सूची में एक बड़ा अपडेट हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने कोलकाता के खिलाफ 25 मई को सिर्फ 37 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। इसी के साथ वे यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की बराबरी कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

तूफानी अंदाज़ में खेला क्लासेन
क्लासेन ने 269.23 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनके अलावा अभिषेक शर्मा (200 की स्ट्राइक रेट) और ट्रेविस हेड (190 की स्ट्राइक रेट) ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। लेकिन क्लासेन की पारी ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं।

सिर्फ दो गेंदों से बचा वैभव का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 35 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसमें उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ा था और क्रिस गेल के रिकॉर्ड से थोड़े ही पीछे रहे थे। अब क्लासेन के 37 गेंदों वाले शतक से उनका रिकॉर्ड महज दो गेंदों के अंतर से सुरक्षित रह गया।

SRH ने दर्ज की बड़ी जीत
जहां तक मुकाबले की बात है, सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रनों से करारी शिकस्त दी। क्लासेन इस जीत के सूत्रधार रहे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल