India Tour of Australia 2025: भारत vs ऑस्ट्रेलिया 8 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानिए मैचों का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

India Tour of Australia 2025: भारत vs ऑस्ट्रेलिया 8 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानिए मैचों का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

India Tour of Australia 2025: जानिए भारत vs ऑस्ट्रेलिया के 8 मैचों का पूरा शेड्यूल, मैच भारत में कब और कितने बजे शुरू होंगे। वनडे और टी20 सीरीज की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

India Tour of Australia 2025: भारतीय क्रिकेट टीम में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर कुल 8 मैच खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज से होगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई बड़े सितारे खेलते नजर आएंगे। इसके बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समय का बड़ा अंतर होने की वजह से फैंस को भारत में मैचों की शुरूआत का सही समय जानना जरूरी है।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2025 वनडे शेड्यूल और मैच टाइमिंग

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर, पर्थ (समय: सुबह 9 बजे)

  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड (समय: सुबह 9 बजे)

  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी (समय: सुबह 9 बजे)

वनडे मैचों का टॉस भारत में सुबह 8:30 बजे होगा।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2025 टी20 शेड्यूल और मैच टाइमिंग

  • पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा (समय: दोपहर 1:45 बजे)

  • दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न (समय: दोपहर 1:45 बजे)

  • तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट (समय: दोपहर 1:45 बजे)

  • चौथा टी20: 6 नवंबर, क्वींसलैंड (समय: दोपहर 1:45 बजे)

  • पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिसबेन (समय: दोपहर 1:45 बजे)

टी20 मैचों का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा।

also read: IND vs WI दूसरा टेस्ट 2025: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के संभावित स्क्वाड 2025

टीम इंडिया वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

ऑस्ट्रेलिया वनडे स्क्वाड: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

टीम इंडिया टी20 स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया टी20 स्क्वाड (पहले 2 मैचों के लिए): मिच मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

मैचों का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2025 के सभी मैच टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित होंगे। फैंस इसे स्टार स्पोर्ट्स चैनल और Disney+ Hotstar पर लाइव देख सकते हैं।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी