ईरान-इज़राइल तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 2743 अंक और निफ्टी 519 अंक गिरा, निवेशकों को 17.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान।
ईरान-इज़राइल तनाव: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर देखने को मिला। घरेलू इंडेक्स लाल निशान में खुला और बिकवाली का दौर शुरू हो गया। सेंसेक्स 2743 अंक फिसलकर वहीं निफ्टी 50 करीब 519 अंक गिर गया। इस गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा असर पड़ा।
निवेशकों को नुकसान: 11 लाख करोड़ रुपये तक
आंकड़ों के अनुसार बीएसई का मार्केट कैप शुक्रवार को 4,63,50,671.27 करोड़ रुपये था, लेकिन सोमवार को यह घटकर 4,45,91,660.60 करोड़ रुपये पर आ गया। यानि कुछ ही मिनटों में निवेशकों का कुल 17,59,010.67 करोड़ रुपये मार्केट से साफ हो गया।
रुपये पर दबाव और डॉलर के मुकाबले कमजोरी
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते भारतीय रुपये पर भी दबाव बढ़ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 91 रुपये प्रति डॉलर के लेवल को पार कर गया। यह पिछले एक महीने का सबसे निचला स्तर है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक तनाव रुपये पर दबाव डाल रहे हैं।
also read: Upcoming IPOs 2026: मोटी कमाई का बड़ा मौका! 2026 में शेयर…
प्रमुख शेयरों में गिरावट
बीएसई के प्रमुख शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के शेयरों में देखी गई, जो 5.69% तक फिसल गए। इसके अलावा इंडिगो, अडानी पोर्ट, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी तेज गिरावट हुई।
विशेषज्ञों का विश्लेषण
विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, तेल और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने बाजार में बिकवाली को बढ़ावा दिया। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वह इस अस्थिरता के दौरान सतर्क रहें और भावनाओं में आकर निर्णय न लें।