IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट से जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, टीम इंडिया में हुए तीन अहम बदलाव

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट से जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, टीम इंडिया में हुए तीन अहम बदलाव

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs ENG : जहां इंग्लैंड ने पहले ही दिन अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी और किसी तरह का बदलाव नहीं किया, वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद अपनी टीम का ऐलान किया और बताया कि बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया गया है। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करने वाले बुमराह को लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें इस मैच से विश्राम दिया जा सकता है।

बुमराह की जगह आकाशदीप की एंट्री
बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज़ आकाशदीप को मौका मिला है, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया के दो अन्य बदलाव
इसके अलावा करुण नायर और शार्दुल ठाकुर को भी टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। इन बदलावों के साथ टीम इंडिया नए संतुलन के साथ मैदान में उतरी है।

Related posts

IND vs ZIM: हार्दिक पांड्या का धमाकेदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ वन-हैंडेड छक्के से पूरा किया अर्धशतक, टीम इंडिया ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रिकॉर्ड स्कोर

भारत के सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन का नया समीकरण: दक्षिण अफ्रीका जीतने पर भी टीम इंडिया बाहर हो सकती है

ICC रैंकिंग अपडेट: ईशान किशन ने लगाई बड़ी छलांग, पाकिस्तान के ऑल‑राउंडर की बादशाहत समाप्त