Sunday, August 23, 2026

IND vs AFG Test: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से रौंदा, सुथार का डेब्यू धमाकेदार

by Neha
IND vs AFG Test: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से रौंदा, सुथार का डेब्यू धमाकेदार

IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मानव सुथार ने डेब्यू पर 7 विकेट लिए।

IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने यह मुकाबला एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीतकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारत की दमदार बल्लेबाजी, 564/8 पर पारी घोषित

मुल्लांपुर में खेले गए इस टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

इसके अलावा केएल राहुल ने 100 रन, जबकि साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन, यशस्वी जायसवाल ने 24, ध्रुव जुरेल ने 19 और डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने 28 रन का योगदान दिया।

also read: T20 मुंबई लीग 2026: रहाणे की टीम की शानदार जीत, आयुष…

अफगानिस्तान पहली पारी में ढेर

अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रहमत शाह ने 60 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। भारत के लिए डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने 6 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।

फॉलोऑन के बाद भी नहीं बच सकी अफगान टीम

भारत ने 412 रनों की बढ़त के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी अफगान टीम केवल 112 रन ही बना सकी। इस पारी में सिद्दीकुल्लाह अटल ने 42 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट, कुलदीप यादव ने 3, मोहम्मद सिराज ने 1 और मानव सुथार ने 1 विकेट लिया।

भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की:

  • बनाम अफगानिस्तान – एक पारी और 300 रन, मुल्लांपुर (2026)
  • बनाम वेस्टइंडीज – एक पारी और 272 रन, राजकोट (2018)
  • बनाम अफगानिस्तान – एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु (2018)
  • बनाम बांग्लादेश – एक पारी और 239 रन, मीरपुर (2007)
  • बनाम श्रीलंका – एक पारी और 239 रन, नागपुर (2017)

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा