Oppo : अगर आप सेल्फी लेने के शौकीन हैं या फिर फ्रंट कैमरे से व्लॉगिंग और वीडियो शूट करते हैं, तो यकीनन आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते होंगे जिसमें हाई-रेजोलूशन फ्रंट कैमरा हो। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हम आज भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ ऐसे लेटेस्ट स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जो 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। इनमें हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord 5, Nothing Phone 3, Oppo Reno 14 Pro 5G, Motorola Edge 60 Pro और Vivo V50 जैसे डिवाइस शामिल हैं। आइए इन स्मार्टफोन्स पर एक नजर डालते हैं।
OnePlus Nord 5
OnePlus Nord 5 में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो शानदार सेल्फी अनुभव देता है। पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर चलता है और इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999 है।
Oppo : Nothing Phone 3
Nothing Phone 3 में भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमें f/1.68 अपर्चर है, जो बेहतरीन लो-लाइट सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है। इसमें 6.67 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है और 5,500mAh बैटरी में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट ₹79,999 में उपलब्ध है।
Oppo Reno 14 Pro 5G
इस फोन में भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 6,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर और 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है।
Motorola Edge 60 Pro
Motorola का यह फोन f/2.0 अपर्चर वाले 50MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है। 6000mAh बैटरी इसमें दी गई है जो 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में उपलब्ध है।
Vivo V50
Vivo V50 में f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर इसके अन्य खास फीचर हैं। इस फोन के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है।
अगर आप एक दमदार फ्रंट कैमरे वाले फोन की तलाश में हैं जो सेल्फी, वीडियो कॉलिंग या व्लॉगिंग के लिए बेहतरीन हो, तो ये 50MP फ्रंट कैमरा वाले स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।