Humane Sagar Death: 34 साल की उम्र में ओडिया सिंगर का निधन, मल्टी ऑर्गन फेल्योर वजह

Humane Sagar Death: 34 साल की उम्र में ओडिया सिंगर का निधन, मल्टी ऑर्गन फेल्योर वजह

34 साल की उम्र में ओडिया सिंगर Humane Sagar का निधन, मल्टी ऑर्गन फेल्योर और गंभीर बीमारियों के कारण हुआ निधन। जानिए उनके स्वास्थ्य और मौत की वजह।

पॉपुलर ओडिया सिंगर Humane Sagar का 34 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और ओडिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स के निधन की खबरें सामने आई हैं और अब Humane Sagar की मौत ने लोगों को गहरा दुःख दिया है। जो सुर लोगों के दिल जीतते थे, अब हमेशा के लिए शांत हो गए हैं।

डॉक्टर्स के मुताबिक, Humane Sagar का निधन मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन के कारण हुआ। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें AIIMS भुवनेश्वर में तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर की दोपहर को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

also read: सुष्मिता सेन की 100 करोड़ रुपये की नेटवर्थ और लग्जरी…

जब हुमाने को हॉस्पिटल लाया गया, तो उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। टेस्ट में पता चला कि उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि हुमाने एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। लगातार उनकी हालत बिगड़ती रही और सोमवार की शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली।

इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमाने की मां शेफाली ने उनके मैनेजर और इवेंट आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हुमाने की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया था, जिससे उनकी सेहत और बिगड़ गई।

Humane Sagar की मौत ने फैंस और संगीत प्रेमियों को गहरा शोक में डाल दिया है। उनके निधन से ओडिया संगीत इंडस्ट्री में एक बड़ा नुकसान हुआ है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब