बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर इसके दमदार एक्शन सीक्वेंस चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी खुलकर सराहना की है।
ऋतिक रोशन ने क्या कहा?
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ‘ओ रोमियो’ की अलग और मनोरंजक स्टाइल दर्शकों का दिल जीत लेती है। ऋतिक ने शाहिद कपूर के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के किरदार वह बेहद शानदार तरीके से निभाते हैं।
The quirkiness of #ORomeo eventually wins you over. I had fun. @shahidkapoor you do this genre BEST. Too good you are. Go watch it in the theatres guys. Also that running in circles action was brilliant.
— Hrithik Roshan (@iHrithik) February 20, 2026
उन्होंने खासतौर पर फिल्म के एक गोल-गोल घूमते हुए फिल्माए गए एक्शन सीन को “शानदार” बताया और दर्शकों से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील की।
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
निर्देशक विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ चर्चित लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित बताई जा रही है।
फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ नामक किरदार निभा रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी ‘अफ्शा’ के रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
also read: Kritika-Gaurav Wedding: जानिए कब और कहां होगी शादी, क्या…
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की।
इसके बाद दूसरे दिन 12.65 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़, पांचवें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।
फिल्म की कमाई और सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ से साफ है कि ‘ओ रोमियो’ दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना रही है।