Krrish 4 का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करेंगे, 22 साल बाद लौटेगा ‘जादू’।

by editor

ऋतिक रोशन फिलहाल ‘वॉर 2’ में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी चोट के कारण फिल्म के एक गाने की शूटिंग रोक दी गई है। इसी बीच, ‘Krrish 4’ को लेकर चर्चा थी कि इस पर काम कब शुरू होगा। अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है – भारतीय सिनेमा की सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी ‘कृष’ के चौथे भाग का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करेंगे, जबकि आदित्य चोपड़ा इसका निर्माण संभालेंगे।

ऋतिक रोशन इस समय अपनी आगामी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘वॉर 2’, जो इसी साल रिलीज होनी है, फिलहाल उनकी चोट की वजह से रुकी हुई है। इस बीच, ‘Krrish 4’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय सिनेमा की सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी के चौथे भाग का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करेंगे। वहीं, आदित्य चोपड़ा इसे राकेश रोशन के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अगले साल, यानी 2026 में शूटिंग फ्लोर पर आएगी।

Krrish 4’ के लिए निर्देशक बने ऋतिक

 ऋतिक रोशन लंबे समय से निर्देशन में हाथ आज़माना चाहते थे। अब उन्होंने अपनी ही फिल्म के लिए यह बड़ा फैसला किया है। अब वह न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाएंगे, बल्कि फिल्म का निर्देशन भी करेंगे।

इस पर राकेश रोशन ने कहा—

“मैंने ‘Krrish 4’ के निर्देशन की ज़िम्मेदारी अपने बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन को सौंपी है। वह शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं और इसे पूरी शिद्दत से जिया है। ऋतिक के पास ‘कृष’ की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है, जिस पर आने वाले दशकों तक काम किया जाएगा। इससे अधिक गर्व की बात और क्या हो सकती है कि वह इस फिल्म के निर्देशक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। पहले भी ‘कृष’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है, और अब ऋतिक इस सुपरहीरो गाथा के अगले अध्याय को दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार हैं।”

फिल्म की प्रगति कितनी हुई?

ऋतिक रोशन की ‘Krrish 4’ का प्री-प्रोडक्शन पिछले एक साल से जारी है। फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि इस फिल्म में 22 साल बाद ‘कोई मिल गया’ के प्रिय किरदार ‘जादू’ की वापसी होगी। यह फिल्म साल 2026 में फ्लोर पर जाएगी।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप