WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग कैसे करें? आसान स्टेप्स में जानें WhatsApp वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने का तरीका और सुरक्षित रहें स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से।
WhatsApp अब सिर्फ़ ऑडियो-वीडियो कॉल और मैसेजिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें स्क्रीन शेयरिंग का फीचर भी उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे WhatsApp कॉल के दौरान शेयर कर सकते हैं। इससे आपको अलग से AnyDesk या Google Meet जैसे ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ती।
WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग कैसे करें?
-
सबसे पहले WhatsApp पर उस व्यक्ति से वीडियो कॉल शुरू करें, क्योंकि ऑडियो कॉल में स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन नहीं आता।
-
वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन के नीचे या ऊपर वीडियो कंट्रोल सेक्शन में मौजूद तीन डॉट्स (More options) पर टैप करें।
-
यहां आपको Screen Sharing या स्क्रीन शेयर का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
-
एक प्रॉम्प्ट आएगा जो आपको बताएगा कि WhatsApp आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकता है।
-
इसके बाद आप अपनी पूरी स्क्रीन या किसी ऐप को सेलेक्ट कर स्क्रीन शेयरिंग शुरू कर सकते हैं।
-
जब आपका काम पूरा हो जाए तो Stop Sharing बटन पर क्लिक करके स्क्रीन शेयरिंग बंद कर दें।
also read: iPhone 18 Pro में होंगे जबरदस्त फीचर्स, जानिए कब होगा…
WhatsApp स्क्रीन शेयरिंग का सुरक्षा टिप्स – स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से रहें सावधान
WhatsApp स्क्रीन शेयरिंग फीचर बेहद उपयोगी है, लेकिन साइबर फ्रॉड भी इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। स्कैमर्स बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और आपसे स्क्रीन शेयरिंग करने को कहते हैं। स्क्रीन शेयरिंग करते ही वे आपके बैंक डिटेल्स, OTP और पर्सनल मैसेज देख सकते हैं और आपका पैसा चोरी कर सकते हैं।
कैसे बचें स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से?
-
कभी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयरिंग न करें।
-
बैंक या सरकारी अधिकारी कभी भी वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने के लिए नहीं कहेंगे।
-
अनजान लिंक पर क्लिक कर कोई ऐप डाउनलोड करने से बचें।
-
स्क्रीन शेयरिंग करते समय सावधानी बरतें और जरूरी न हो तो शेयरिंग बंद कर दें।