Depression से जूझ रहे व्यक्ति की सहायता कैसे करें? जानें

by editor
Depression से जूझ रहे व्यक्ति की सहायता कैसे करें? जानें

जब आपको पता चलता है कि कोई करीबी मानसिक तनाव या Depression से जूझ रहा है, तो स्थिति आपके लिए भी संवेदनशील बन जाती है। अक्सर समझ नहीं आता कि उनसे क्या बात करें, कैसे बात करें और कब संवाद शुरू करें।

मानसिक बीमारियां लाइलाज नहीं होतीं
Depression कोई ऐसी बीमारी नहीं जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। इलाज, दवाएं और सही सपोर्ट से व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। लेकिन इसके साथ-साथ देखभाल करने वालों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है।

 डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति से संवाद करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

1. सहानुभूति से मदद की पेशकश करें

कई बार लोग मदद मांगने से झिझकते हैं।  “क्या मैं आपकी कुछ मदद कर सकता/सकती हूं?” इससे उन्हें सहयोग मांगने में संकोच नहीं होगा।

2. “मजबूत बनो” जैसी बातें न करें

“ज्यादा मत सोचो”, “तुम स्ट्रॉन्ग हो” जैसे शब्द भले नेक इरादे से कहे जाएं, लेकिन मानसिक परेशानी से जूझ रहे इंसान को इससे लग सकता है कि आप उनकी स्थिति को हल्के में ले रहे हैं। बेहतर होगा कि आप कहें – “हम मिलकर किसी एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं।”

3. धैर्यपूर्वक और संवेदनशील होकर सुनें

अगर कोई अपना दिल खोलना चाहता है, तो उसे बिना टोके, बिना जज किए ध्यान से सुनें। सलाह देने से बचें जब तक सामने वाला न मांगे। “मैं तुम्हारे साथ हूं” जैसा वाक्य बहुत सुकून दे सकता है।

4. अपनी भावनाएं साझा कर बातचीत की शुरुआत करें

सीधे सवाल पूछने से बेहतर है कि आप पहले अपनी भावनाएं बताएं – “मैं भी अकेला महसूस करता हूं, आप कैसा महसूस कर रहे हो?” इससे सामने वाला सुरक्षित महसूस करता है और खुलकर बात कर सकता है।

5. प्रोफेशनल मदद लेने को प्रेरित करें

अगर स्थिति गंभीर दिखे या लंबे समय से जारी हो, तो उन्हें काउंसलर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलने के लिए प्रेरित करें। ज़रूरत हो तो अपॉइंटमेंट बुक करने में या साथ चलने का ऑफर दें।

संपर्क में रहें, भावनात्मक समर्थन दें
मानसिक अवसाद से पीड़ित व्यक्ति खुद को अकेला महसूस कर सकता है। ऐसे में नियमित कॉल या मैसेज करके उनसे संपर्क में रहना उन्हें यह एहसास दिला सकता है कि वे अकेले नहीं हैं। समय पर पेशेवर मदद दिलवाना उनके लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल