होलाष्टक 2026: 24 फरवरी से शुरू, इन 8 दिनों में टालें विवाह और मांगलिक कार्य

by Neha
होलाष्टक 2026: 24 फरवरी से शुरू, इन 8 दिनों में टालें विवाह और मांगलिक कार्य

होलाष्टक 2026 24 फरवरी से शुरू, 8 दिनों तक विवाह और मांगलिक कार्य नहीं होंगे। जानें होलाष्टक की अवधि, ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ काल।

होलाष्टक 2026 का शुभ-अशुभ काल आज, 24 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। यह अवधि फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा तक यानी 3 मार्च 2026 तक रहेगी। इस दौरान धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, नामकरण आदि नहीं किए जाते हैं।

होलाष्टक में ग्रहों की स्थिति

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलाष्टक के समय सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु जैसे ग्रह उग्र होते हैं। ग्रहों की उग्र स्थिति के कारण मांगलिक कार्य संपन्न नहीं होते। इस काल को आत्मशुद्धि, संयम, जप-तप और ईश्वर आराधना के लिए फलदायी माना जाता है।

होलाष्टक में क्या नहीं करें

  • विवाह और सगाई

  • गृहप्रवेश और नए घर की शुरुआत

  • मुंडन और नामकरण

  • अन्य मांगलिक व शुभ कार्य

इन कार्यों को होली पर्व के बाद ही करना उचित माना जाता है।

also read: हनुमान चालीसा पाठ के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां –…

होलाष्टक का समापन

होलाष्टक का काल होलीका दहन के साथ समाप्त होता है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च 2026 शाम 05:18 बजे से शुरू होकर 3 मार्च 2026 शाम 04:33 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही भद्राकाल भी समाप्त हो जाएगा। होलीका दहन 3 मार्च को भोग 04:57 पर किया जाएगा। रंगों वाली होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्यों की सलाह

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय के अनुसार, पंचांगों में होलाष्टक का उल्लेख मिलता है और इस दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए। होलिका दहन के बाद वातावरण शुद्ध होता है और तभी मांगलिक कार्य शुरू किए जा सकते हैं।

You may also like

‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज!