कैंसर से जंग लड़ रहीं Hina Khan ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ चुपचाप शादी रचा ली.

कैंसर से जंग लड़ रहीं Hina Khan ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ चुपचाप शादी रचा ली.

Hina Khan के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे रॉकी जायसवाल संग गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ साझा की हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा के रूप में मशहूर एक्ट्रेस हिना खान हमेशा चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वह कैंसर से लड़ रही हैं, लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। Hina Khanने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। दोनों ने काफी गुपचुप तरीके से शादी की और अब अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर से जूझते हुए शादी कर एक नया कदम उठाया है। हिना ने रॉकी के साथ सात फेरे लिए और सोशल मीडिया पर उनकी शादी की सुंदर तस्वीरें पोस्ट की हैं। फैंस इस जोड़े की तस्वीरों को खूब प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Hina Khan ने शेयर की शानदार तस्वीरें
एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरों के साथ एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग दुनियाओं को मिलाकर हमने एक नई दुनिया बनाई है। अपने सारे मतभेदों को भुलाकर हमने ऐसा रिश्ता बनाया है जो जीवन भर के लिए है। अब हम एक-दूसरे की दुनिया हैं और आज से हम एक-दूसरे के हो गए हैं। हिना और रॉकी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही हैं और लोग इन पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

साड़ी में लग रही हैं परी
Hina Khan ने अपनी शादी की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों बहुत प्यारे नजर आ रहे हैं। शादी काफी सादगी से हुई, जिसमें हिना का ब्राइडल लुक भी सरल और खूबसूरत था। उन्होंने ओपल ग्रीन रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ सिल्वर कलर की चुन्नी भी मैच कर रही थी। हिना ने सिंपल और आकर्षक ज्वैलरी पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। उनकी साड़ी मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई थी। वहीं, दूल्हे रॉकी ने ऑक वाइट रंग की शेरवानी पहन रखी थी, जो उनके लुक को शानदार बना रही थी।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब