Heart Attack के दौरान बाएं हाथ में दर्द क्यों होता है? जानें बाएं हाथ में दर्द के पीछे का साइंस, हार्ट अटैक के लक्षण और समय रहते चेतावनी संकेत। Heart Health Tips, Symptoms और सावधानियां।
Heart Attack: हम अक्सर फिल्मों में देखते हैं कि हार्ट अटैक के दौरान लोग अपने बाएं हाथ को सीने पर रख लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? असल में, बाएं हाथ में दर्द हार्ट अटैक का एक अहम संकेत हो सकता है, जिसे समझना बेहद जरूरी है।
बाएं हाथ में दर्द क्यों होता है?
दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने पर (कोरोनरी आर्टरीज में ब्लॉकेज की वजह से) हार्ट शरीर को दर्द के संकेत भेजता है। दिल और बाएं हाथ की नसें एक ही रास्ते से मस्तिष्क तक जाती हैं। इसलिए मस्तिष्क असली दर्द के स्रोत को पहचान नहीं पाता और इसे बाएं हाथ का दर्द समझ लेता है। इसे “रिफरेड पेन” (Referred Pain) कहा जाता है।
also read: Health Tips: सर्दियों में इन ‘देसी’ फलों को अपनी डाइट में…
दिल और बाएं हाथ की नसें मुख्य रूप से T1 से T4 स्पाइनल नर्व्स से जुड़ी होती हैं। जब दिल में ऑक्सीजन की कमी होती है, तो यह दर्द संदेश पूरे बाएं हिस्से में फैल जाता है, खासकर कंधे, हाथ और जबड़े तक।
क्यों बाईं तरफ दर्द ज्यादा महसूस होता है?
दिल शरीर के बाएं हिस्से की ओर झुका होता है, इसलिए ब्लॉकेज या ऑक्सीजन की कमी का असर इसी तरफ ज्यादा महसूस होता है। अगर दिल की Left Anterior Descending (LAD) आर्टरीज में रुकावट हो, तो दर्द सीधे बाईं तरफ होता है। इसे डॉक्टर “विंडो मेकर आर्टरीज” भी कहते हैं क्योंकि इसमें ब्लॉकेज घातक साबित हो सकता है।
कब समझें कि बाएं हाथ का दर्द हार्ट अटैक का संकेत है?
हर बार बाएं हाथ का दर्द हार्ट अटैक नहीं होता। लेकिन अगर यह दर्द कुछ मिनटों से अधिक समय तक बना रहे, दबाव या जलन जैसा लगे और आराम करने पर भी न जाए, तो सतर्क होना जरूरी है।
इसके साथ अगर सीने में भारीपन, सांस फूलना, जबड़े में दर्द, मतली या पसीना जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो तुरंत मेडिकल मदद लें। ध्यान रहे, हार्ट अटैक के दौरान हर चार में से एक व्यक्ति को असामान्य लक्षण होते हैं। यानी कुछ मामलों में केवल बाएं हाथ का दर्द ही पहला संकेत हो सकता है।