तेज़ गर्मी और धूप में समय बिताने से Headache हो गया है? तो यह उपाय तुरंत अपनाएं।

तेज़ गर्मी और धूप में समय बिताने से Headache हो गया है? तो यह उपाय तुरंत अपनाएं।

तेज़ धूप और गर्मी के कारण सिर दर्द कभी-कभी गंभीर भी हो सकता है। धूप में रहने से Headache के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन, लू लगना, हीट स्ट्रोक या माइग्रेन। अगर तेज धूप और गर्मी में रहने से सिर में भारीपन और दर्द महसूस होने लगे, तो तुरंत ये कदम उठाएं।

गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान तेजी से ऊंचा हो रहा है, जिससे सूरज की तीव्र तपिश लोगों को परेशान कर रही है। खासकर उन लोगों को काफी समस्या हो रही है जिन्हें लंबे समय तक धूप में रहना पड़ता है। तेज और जलती गर्मी में अधिक समय तक धूप में रहने से कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आपको भी लगातार धूप में रहने से सिर में दर्द होने लगे, तो तुरंत यह उपाय करें।

तेज़ धूप में पसीना अधिक निकलता है, लेकिन उसके अनुपात में पानी का सेवन नहीं हो पाता, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा, सिर दर्द का कारण लू लगना, हीट स्ट्रोक भी हो सकते हैं। अधिक समय तक धूप में रहना किसी के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। यदि Headache हो जाए, तो तुरंत तेज़ धूप से बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि सिर दर्द के दौरान भी धूप में रहना कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है।

सिर दर्द क्यों होता है?
तेज़ धूप में रहने के कारण Headache , लू लगना, हीट स्ट्रोक और माइग्रेन के कारण हो सकता है। यदि सिर में भारीपन महसूस हो और साथ में प्यास भी लग रही हो, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। अगर सिर दर्द के साथ थकान और कमजोरी महसूस हो या पेट में भारीपन हो, तो यह लू लगने का कारण हो सकता है। अगर तेज़ धूप में रहने के दौरान पसीना न आ रहा हो, तो यह हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। और यदि सिर दर्द सिर्फ एक हिस्से में हो और भारीपन महसूस हो, तो यह माइग्रेन का संकेत हो सकता है।

Headache होने पर तुरंत धूप से बाहर निकलकर छांव या किसी ठंडी जगह पर जाएं। एसी में जाने से पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें। इस दौरान सादा या हल्का ठंडा पानी पिएं। साथ ही, पानी में भीगा हुआ रूमाल या तौलिया चेहरे पर रखें, जिससे राहत मिलेगी। शिकंजी, तरबूज, दही और छाछ पीने से भी आराम मिलेगा। यदि इन उपायों के बाद भी सिर दर्द में सुधार न हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Related posts

Coconut Water Benefits: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना वरदान से कम नहीं, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

बच्चों की हड्डियों में दर्द के कारण: बच्चों की हड्डियों में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है कैल्शियम की कमी; जानें लक्षण और बचाव के उपाय

रोज़ाना शहद पानी पीने के फायदे: वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने का आसान तरीका